हिमांशु हत्याकांड: पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान से किया गिरफ...

हिमांशु हत्याकांड

हिमांशु हत्याकांड: पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान से किया गिरफ्तार, मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

हिमांशु हत्याकांड पुलिस ने डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान से किया गिरफ्तार मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: 
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे डीडी बार के मालिक नीरज सिंह तथा बार के मैनेजर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, डीडी बार में हुए विवाद के बाद हिमांशु को बाहर लाया गया था. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने अपराधियों के साथ-साथ बार के मालिक नीरज सिंह और मैनेजर के खिलाफ भी साजिश और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी.

पुलिस की जांच में अब तक इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. हालांकि, वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए नीरज सिंह और मैनेजर से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह मामला शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.