घाघरा एसआई पर मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप की जांच तेज, महूगांव पहुंची एससी...

जातिसूचक टिप्पणी के आरोप की जांच तेज

घाघरा एसआई पर मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप की जांच तेज, महूगांव पहुंची एससी/एसटी थाना पुलिस की टीम

घाघरा थाना में पदस्थापित एसआई मृत्युंजय मिश्रा पर मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज के लगाए गए आरोपों की जांच तेज हो गई है.

घाघरा एसआई पर मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप की जांच तेज महूगांव पहुंची एससीएसटी थाना पुलिस की टीम

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
घाघरा थाना में पदस्थापित एसआई मृत्युंजय मिश्रा पर मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज के लगाए गए आरोपों की जांच तेज हो गई है. रविवार को एससी/एसटी थाना की टीम महूगांव पहुंची और शिकायतकर्ता समेत ग्रामीणों के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

जानकारी के अनुसार, महूगांव निवासी पंचम उरांव ने एससी/एसटी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव की गैरमजरुआ जमीन से जुड़े विवाद के मामले में एसआई मृत्युंजय मिश्रा ने बिना वैधानिक सूचना के उन्हें गांव से थाना ले जाकर मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ग्रामीणों द्वारा पूर्व में अंचल अधिकारी को भी आवेदन दिया जा चुका है.

मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को एससी/एसटी थाना के एसआई सुनील रविदास पुलिस बल के साथ महूगांव पहुंचे. जांच टीम ने शिकायतकर्ता पंचम उरांव, वीरू उरांव सहित अन्य ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा विभिन्न बिंदुओं पर बयान दर्ज किए. जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल भी की गई.

इस दौरान एसआई सुनील रविदास, लिखन महतो, आदित्य कुमार, शिकायतकर्ता पंचम उरांव, वीरू उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. एसआई सुनील रविदास ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. सभी पक्षों के बयान एवं उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.