जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

सिवान में जमीन विवाद को लेकर RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है। महिला डॉक्टर ने मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

By : sawan kumar
जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए संगीन आरोप

जमीन विवाद बना बवाल: RJD विधायक ओसामा साहब समेत कई पर FIR,

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क

सरफराज आलम / सीवान - बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक ओसामा साहब के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में साबिर मियां, फरहान अली और कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं।

यह मामला गोपालगंज जिले के मझागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली डॉ. सुधा सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। डॉ. सिंह वर्तमान में अपने पति डॉ. विनय कुमार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर एक जमीन खरीदी थी।

जमीन और निर्माण का विवरण

शिकायत के अनुसार, यह जमीन खाता नंबर 82, प्लॉट नंबर 942 और 94 डिसमिल क्षेत्रफल की है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है। जमीन खरीदने के बाद उन्होंने वहां निर्माण कार्य शुरू कराया, चारदीवारी बनवाई और एक कमरा भी तैयार कराया था।

विधायक पर दबाव बनाने का आरोप

डॉ. सुधा सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान विधायक ओसामा साहब का फोन आया, जिसमें उन्होंने जमीन पर अपना दावा जताते हुए काम रुकवाने को कहा। हालांकि, कागजात दिखाने पर उन्होंने काम जारी रखने की बात कही थी।

14 अप्रैल को घटना का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को विधायक ने फिर फोन कर निर्माण कार्य रोकने को कहा। इसके कुछ ही देर बाद उनके 30-35 समर्थक कथित तौर पर हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट की।

तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप

डॉ. सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने मौके पर लगे मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरणों को तोड़ दिया और अपने साथ ले गए।

जान से मारने की धमकी का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि साबिर मियां और फरहान अली ने उन्हें धमकी दी कि “अगर जान प्यारी है तो गोरखपुर लौट जाओ और जमीन छोड़ दो।” साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि इससे पहले भी कई बार निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की गई थी।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। सूत्रों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिवान में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंच सकते हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

इसे भी पढ़ें - एक ही रात तीन घर… दीवार फांदकर घुसे चोर, सुबह खुला ऐसा राज कि गांव में मच गया हड़कंप

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।