महिला अधिकारों पर सियासत गरम: संगीता कुमारी का महागठबंधन पर ‘ड्यूल फेस’ का आरोप

संगीता कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों का भी कुछ नेताओं ने विरोध किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की वास्तविक मंशा नहीं है।

By : sawan kumar
महिला अधिकारों पर सियासत गरम: संगीता कुमारी का महागठबंधन पर ‘ड्यूल फेस’ का आरोप

संगीता कुमारी का महागठबंधन पर ‘ड्यूल फेस’ का आरोप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बीजेपी की मोहनिया से विधायक संगीता कुमारी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि महिलाओं के मुद्दों पर महागठबंधन का “ड्यूल फेस” सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, तो विपक्ष उसका विरोध करता है, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर अलग रुख दिखाता है।

हाईलाइट्स:

  • संगीता कुमारी ने विपक्ष पर “ड्यूल फेस” होने का आरोप लगाया
  • महिलाओं के अधिकारों को लेकर महागठबंधन पर विरोध का आरोप
  • प्रियंका गांधी के रवैये पर भी उठाए सवाल
  • तेजस्वी यादव के परिवार का उदाहरण देकर निशाना
  • बीजेपी ने घर-घर जाकर मुद्दा उठाने की बात कही

सीएम के फैसलों पर विरोध का आरोप

संगीता कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों का भी कुछ नेताओं ने विरोध किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की वास्तविक मंशा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उनका हंसते हुए नजर आना भी विपक्ष के रवैये को दर्शाता है।

तेजस्वी यादव के परिवार का जिक्र

वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के परिवार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बहन के भावुक होकर घर से बाहर निकलने की घटना दिखाती है कि राजनीतिक परिवारों में भी महिलाओं की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चाहता है कि केवल राजनीतिक परिवारों की महिलाएं ही आगे बढ़ें, आम महिलाओं को अवसर न मिले।

काला दिन बताकर घर-घर अभियान की चेतावनी

बीजेपी विधायक ने इसे “इतिहास का काला दिन” बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी घर-घर जाकर लोगों को बताएगी कि महागठबंधन ने महिलाओं को अधिकार देने में बाधा डाली है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष केवल महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करता है, जबकि सच्चे अर्थों में सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

इसे भी पढ़ें - ठिकाना बदला, सियासी समीकरण गरमाए — जदयू विधायक दल की निर्णायक बैठक 1 अन्ने मार्ग पर

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

रांची पहुंचे BJP के नए प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारी सौरव सिंह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा खूंटी के लिए रवाना हुए.

भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

भाजपा सरकार बनी तो हुसैनाबाद को जिला बनाने का कमलेश सिंह ने दिया भरोसा 

काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़, जिला बनाने को लेकर दिया आश्वासन