CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए 5 सख्त निर्देश

CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए 5 सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए 5 बड़े निर्देश जारी किए। तेज काम, भ्रष्टाचार पर रोक और जमीनी स्तर पर सुधार के जरिए बिहार को विकसित बनाने पर फोकस।

cm बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी अधिकारियों को दिए 5 सख्त निर्देश

CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना  - बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही प्रशासनिक मशीनरी को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के लिए पांच अहम निर्देश जारी किए हैं, जिनका मकसद राज्य में तेज़ विकास और सुशासन सुनिश्चित करना है।

CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी। 

हाईलाइट्स :

  •   CM बनते ही सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन
  •  अधिकारियों को काम की रफ्तार दोगुनी करने का निर्देश
  •  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने का आदेश
  •   फाइल लंबित रखने की प्रवृत्ति खत्म करने पर जोर
  •  प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर सुधार के निर्देश
  •   विकसित और समृद्ध बिहार बनाने का लक्ष्य तय

 कामकाज में तेजी लाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कामकाज की रफ्तार दोगुनी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करने का निर्देश दिया और साफ कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लंबित फाइलों पर रोक

इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति खत्म होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर तक हर अधिकारी समय पर काम पूरा करे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

जमीनी स्तर पर सुधार की पहल

जमीनी स्तर पर सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आम जनता को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में लोगों को समय पर न्याय और सेवाएं मिलनी चाहिए।

विकसित बिहार का लक्ष्य

अंत में सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारियों से एकजुट होकर अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है।

शपथ के बाद सीधे CMO, संभाली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। वे सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुंचे, जहां मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसी के साथ उन्होंने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।

 20 साल बाद बदली कुर्सी की तस्वीर

करीब दो दशकों तक जिस कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे, अब उसी कुर्सी पर सम्राट चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक बड़े सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक नए नेतृत्व ने कमान अपने हाथ में ली है।

नीतीश कुमार का संदेश: विकास की उम्मीद

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें - CMO पहुंचते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: संभाला पदभार, नीतीश-शाह ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।