बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

By : sawan kumar
बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल,

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अब प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने जा रही है। इसके तहत हर विभाग में “सहयोग सेल” का गठन किया जाएगा, जो सहयोग शिविरों में आने वाले आवेदनों और शिकायतों की लगातार निगरानी करेगा। इस सेल में एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी पोर्टल पर दर्ज आवेदनों की समीक्षा करना और उनकी स्थिति से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराना होगा।

हाईलाइट्स - 

  • ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए हर विभाग में बनेगा सहयोग सेल
  • नोडल पदाधिकारी पोर्टल पर आवेदनों की करेंगे निगरानी
  • जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक गठित होगा विशेष सेल
  • हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेगा सहयोग शिविर
  • 19 मई से राज्यभर में शुरू होगी नई व्यवस्था
  • 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निस्तारण का लक्ष्य

विभाग से लेकर प्रखंड स्तर तक बनेगा सहयोग सेल

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सहयोग शिविर में प्राप्त मामलों का तय समयसीमा में निपटारा हो सके, इसके लिए अलग से सहयोग सेल बनाना जरूरी है। जिला स्तर पर गठित यह सेल आगे अंचल और प्रखंड स्तर तक कार्य करेगा। संबंधित पदाधिकारी लंबित मामलों की निगरानी करेंगे और समाधान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नियमित रिपोर्ट सक्षम प्राधिकार को देंगे।

हर महीने दो बार लगेगा सहयोग शिविर

सरकार का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों की शुरुआत 19 मई से होने जा रही है। शिविरों में आम लोग सीधे अपनी शिकायत और आवेदन प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश

इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को सहयोग सेल गठित करने और नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान तेज और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
 

इसे  भी पढ़ें -  दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने शुरू की तैयारी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने शुरू की तैयारी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. शहर में पूजा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS समेत 21 अफसरों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS समेत 21 अफसरों का तबादला

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर फोकस

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर फोकस

झारखंड सरकार ने विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की ब

पलामू में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर BLO और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, 30 जून से घर-घर होगा सत्यापन

पलामू में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर BLO और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, 30 जून से घर-घर होगा सत्यापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण  कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पलामू जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.