बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS समेत 21 अफसरों का तबादला

अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS समेत 21 अफसरों का तबादला

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 10 ias समेत 21 अफसरों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कुल 21 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कई विभागों के सचिव को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा इस तबादले से कई जिलों के डीडीसी और एसडीओ के अलावा डीटीओ भी बदल दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी सूची के मुताबिक 7 जगहों पर डीडीसी, दो नगर आयुक्त, दो डीटीओ और दो एसडीओ का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर दो अधिसूचना को अपलोड किया, जिसमें 10 आईएएस और 11 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर कर नगर विकास और आवास विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग के प्रशासनिक निदेशक मनोरंजन कुमार विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग का निदेशक बनाए गए हैं। इसी बैच के विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। उनका सूचना और जनसंपर्क विभाग में ट्रांसफर किया गया है।

कौन- कौन आईएएस अधिकारी कहां गए?

  • 2016 बैच के आईएएस गगन को बिहार राज्य भंडार निगम से हटाकर गयाजी का नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • 2017 बैच के आईएएस कृत्यानंद रंजन को परिवहन विभाग से हटाकर नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • 2017 बैच के अधिकारी हेमंत कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग का सचिव बना दिया गया है। उनका युवा रोजगार एवं कौशल विभाग से तबादला कर दिया गया है।
  • नगर विकास और आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार का उद्योग विभाग में इसी पद पर तबादला किया गया है।

पर्यटन विभाग में भी परिवर्तन  

पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह को बिहार पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंधक और निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपौल की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी सारा अशरफ का तबादला कर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण का निदेशक नियुक्त किया गया है। मोतिहारी सदर के एसडीओ निशांत सिहारा को मुजफ्फरपुर में उप विकास आयुक्त यानी डीडीसी बनाया गया है।

जानिए किस अधिकारी को कहां मिली पोस्टिंग

  • वैशाली के अपर समाहर्ता एडीएम संजय कुमार का शिवहर में उप विकास आयुक्त डीडीसी के पद पर ट्रांसफर किया गया।
  • कुमारी अनुपम सिंह को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से ट्रांसफर कर औरंगाबाद की डीडीसी बनाई गईं।
  • दरभंगा के अपर समाहर्ता राकेश कुमार को शेखपुरा डीडीसी के रूप में पोस्टिंग की गई।
  • गयाजी के एडीएम आदित्य कुमार पीयूष को जहानाबाद का डीडीसी बनाया गया।
  • मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात इंद्रवीर कुमार को सुपौल का डीडीसी बनाया गया।
  • जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अरुण प्रकाश को भोजपुर का डीडीसी बनाया गया। 

इन अधिकारियों का भी ट्रांसफर 

वहीं, पटना में नगरपालिका के परियोजना अधिकारी अभिषेक आनंद का मधेपुरा में ताबदला किया गया। अररिया सदर की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्णिया के डीटीओ बनाये गये। झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव को दरभंगा में सदर एसडीओ बनाया गया। शारिद परवेज को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर नगर विकास में तबादला किया गया। आनंद उत्सव मुजफ्फरपुर पूर्वी के एसडीओ बनाए गए। 
 

संबंधित सामग्री

कल मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सीएम सम्राट, 1047 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बिहार

कल मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सीएम सम्राट, 1047 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। वे जिले में 1047 करोड़ रुपये की 981 विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

बिहार में आ रही नई कोचिंग पॉलिसी, अब राजस्थान मॉडल पर तय होंगे नियम

बिहार

बिहार में आ रही नई कोचिंग पॉलिसी, अब राजस्थान मॉडल पर तय होंगे नियम

बिहार सरकार जल्द ही नई कोचिंग पॉलिसी लाने जा रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस पर काम चल रहा है।

Bihar News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास में मकान से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त

बिहार

Bihar News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास में मकान से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त

रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत एक अर्धनिर्मित विजय सोनी के मकान से लगभग एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिली ये हिदायत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमर कस ली है। बांकीपुर को पार्टी ने 10 मंडल में बांटकर तीन बड़े नेताओं को इन मंडलों की जिम्मेवारी दी गई है।

कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण का यूपी सरकार पर तीखा हमला, कहा- ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर सरकार...

बिहार

कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण का यूपी सरकार पर तीखा हमला, कहा- ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर सरकार...

प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण ने पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।