राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने एनडीए पर तीखा हमला बोला कहा- सर के नाम पर लोग...

राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने एनडीए पर तीखा हमला बोला कहा- सर के नाम पर लोगों को परेशान किया गया

राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने एनडीए पर तीखा हमला बोला कहा- सर के नाम पर लोगों को परेशान किया गया 

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने एनडीए पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान किया गया, लेकिन इस बार जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

शनिवार की रात रोड शो के बाद मीडिया से बातचीत में आलोक मेहता ने कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने उजियारपुर में विकास की एक लंबी लकीर खींची है. उन्होंने बताया कि अब तक 267 सड़कों का निर्माण, 22 पुस्तकालयों की स्थापना, और 22 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया है, ताकि ग्रामीणों को शादी या सामाजिक कार्यक्रमों में किसी तरह की परेशानी न हो. मेहता ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बच्चों की पढ़ाई के लिए 116 स्थानों पर सामुदायिक अध्ययन स्थल (चबूतरा) बनाए गए हैं. इसके साथ ही कर्पूरी ठाकुर के नाम पर 250 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी बनवाया गया है. उन्होंने कहा अगर जनता तीसरी बार मौका देती है तो दलसिंहसराय में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला ‘सम्राट अशोक भवन’ बनवाया जाएगा. विकास की इस रफ्तार को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है. राजद प्रत्याशी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर के माध्यम से चुनाव आयोग ने दावा किया कि बिहार में विदेशी घुसपैठिए हैं, लेकिन अब तक एक भी विदेशी का प्रमाण नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सिर्फ भावनाएं भड़का कर जनता को बांटने की राजनीति कर रही है.

यह भी पढ़े: सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, लड़की के मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो; तीसरी बार फंसा

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन