न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया हैं. मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि PoK एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा और इसके लिए जंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान फिर से आतंकियों को भारत भेजने या आतंकी हमलों की साजिश करने की हिमाकत करता है, तो भारत ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण कभी भी शुरू कर सकता हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सेनाएं हर समय तैयार हैं. अगर अभी युद्ध छिड़ जाए, तो हम पूरी ताकत के साथ मुकाबला करने को तैयार हैं."
राजनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की संख्या बताने से इनकार करते हुए कहा कि अगर आंकड़ा सामने आ गया तो लोग खुशी से झूम उठेंगे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद अगले ही दिन एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा सचिव, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मौजूद थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत अभी जंग के लिए तैयार है, तो सभी सेना प्रमुखों ने जवाब दिया “हम पूरी तरह तैयार हैं, किसी भी वक्त ऑपरेशन शुरू हो सकता हैं. राजनाथ सिंह का यह बयान साफ संकेत देता है कि भारत अब केवल इंतजार करने के मूड में नहीं हैं. PoK को वापस लेने का रास्ता तय हो चुका है और वह भी बिना जंग के.
यह भी पढ़े: काशी की धरती पर विराजमान है माता शैलपुत्री, दर्शन के लिए उमड़ी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़