पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष...

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल तेजस्वी का nda सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में निर्माण पर सवाल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पटना के नए टर्मिनल भवन को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल में कुछ जगहों पर टाइल्स गिरने लगी हैं। उनका कहना है कि हाल ही में बने इस भवन में इस तरह की खामियां चिंता का विषय हैं।

हाईलाइट्स- 

  • तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उठाए सवाल
  • टाइल्स गिरने का वीडियो शेयर कर निर्माण गुणवत्ता पर निशाना
  • 29 मई 2025 को PM मोदी ने किया था उद्घाटन
  • “अर्धनिर्मित” और जल्दबाज़ी में काम पूरा करने का आरोप
  • यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता
  • सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल
     

हाल ही में हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है कि इस नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन 29 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  द्वारा किया गया था। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही इस तरह के आरोप सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है।

अर्धनिर्मित’ बताकर साधा निशाना

अपनी पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि चुनाव से पहले जल्दबाज़ी में निर्माण कार्य पूरा किया गया और इसे “अर्धनिर्मित” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण और कथित भ्रष्टाचार के कारण जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। साथ ही साथ तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अगर ये टाइल्स किसी यात्री या कर्मचारी पर गिरतीं, तो गंभीर हादसा हो सकता था। उन्होंने इस मुद्दे को यात्रियों की सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में निर्माण पर सवाल । 

 सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस दावे पर अब तक सरकार या एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आनी बाकी है। 

इसे भी पढ़ें - दरभंगा में संजय सरावगी का दावा: पश्चिम बंगाल में इस बार बनेगी बीजेपी की सरकार

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार