महिला आरक्षण पर घमासान—पप्पू यादव बोले सब कुछ पहले से प्लान्ड था, 2014-19 में ...

महिला आरक्षण पर घमासान—पप्पू यादव बोले सब कुछ पहले से प्लान्ड था, 2014-19 में क्यों नहीं जागी महिला चिंता ?

पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बहुमत के बावजूद पहले बिल पास नहीं किया गया और...

महिला आरक्षण पर घमासान—पप्पू यादव बोले  सब कुछ पहले से प्लान्ड था  2014-19 में क्यों नहीं जागी महिला चिंता

महिला आरक्षण पर घमासान—पप्पू यादव बोले |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राजीव कुमार / पूर्णिया -  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्णिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जब 2014 और 2019 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी, तब महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं कराया गया ?  उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 में बिल लाना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

हाइलाइट्स:

  • पप्पू यादव ने महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार को घेरा
  • 2014 और 2019 में बिल पास न कराने पर उठाए सवाल
  • राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भी लागू नहीं होने पर सवाल
  • सरकार पर ‘हिडन एजेंडा’ चलाने का आरोप
  • महिलाओं की वास्तविक स्थिति पर जताई चिंता

बहुमत के बावजूद बिल पास नहीं कराने पर सवाल

पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के पास पहले ही पर्याप्त बहुमत था, लेकिन उस समय महिला आरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि 2023 में बिल लाया गया, जबकि सरकार को पहले से पता था कि राजनीतिक परिस्थितियों के चलते इसे लागू करना आसान नहीं होगा।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भी लागू नहीं होने पर सवाल

उन्होंने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का रूप ले चुका है, फिर भी इसे लागू नहीं किया गया। इस पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर इसे जमीन पर उतारने में देरी क्यों की जा रही है।

‘हिडन एजेंडा’ का आरोप

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण बिल के जरिए कोई छिपा हुआ एजेंडा चलाना चाहती थी, जिसे विपक्ष ने मिलकर नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष ने एकजुट होकर सरकार को घेरा है।

महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी का दर्जा जरूर दिया जाता है, लेकिन वास्तविक सम्मान नहीं मिलता। पप्पू यादव ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिला अधिकारों की बात करना तब तक अधूरा है, जब तक जमीनी स्तर पर बदलाव नहीं दिखता।

इसे भी पढ़ें - AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

संबंधित सामग्री

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीति

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई टीम तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नेताओं को सचेतक और उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद की धमाकेदार जीत, NDA प्रत्याशी पर भारी पड़े सोनू राय

राजनीति

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राजद की धमाकेदार जीत, NDA प्रत्याशी पर भारी पड़े सोनू राय

भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय ने 359 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान शुरू से बढ़त बनाए रखने के बाद राजद समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया।

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

राजनीति

19 गाड़ियों के काफिले से सादगी तक! PM मोदी की अपील के बाद बदले सम्राट चौधरी के तेवर !

प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील के बाद बिहार में नेताओं के काफिलों पर असर दिखने लगा है। सम्राट चौधरी ने अपना काफिला घटाकर सिर्फ तीन गाड़ियों तक सीमित किया, जबकि नित्यानंद राय ने भी वाहनों क