नीतीश पर फिल्म लॉन्च में छलके जज्बात,अशोक चौधरी रो पड़े, निशांत ने संभाला मंच

नीतीश पर फिल्म लॉन्च में छलके जज्बात,अशोक चौधरी रो पड़े, निशांत ने संभाला मंच

जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार पर बनी फिल्म लॉन्च के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जहां अशोक चौधरी रो पड़े। निशांत कुमार ने पहली बार सार्वजनिक रुप से सामने आकर सम्राट चौधरी को ‘बड़ा भाई बताया.

नीतीश पर फिल्म लॉन्च में छलके जज्बातअशोक चौधरी रो पड़े निशांत ने संभाला मंच

नीतीश पर फिल्म लॉन्च में छलके जज्बात, अशोक चौधरी हुए भावुक |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - पटना में सियासत और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला, जब जदयू कार्यालय में एक खास कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर उनके बेटे निशांत कुमार पहली बार नई सरकार के गठन के बाद सार्वजनिक मंच पर नजर आए। फिल्म में नीतीश कुमार के दो दशक लंबे राजनीतिक सफर और उनके कामकाज को प्रमुखता से दिखाया गया। साथ ही एक समर्पित गीत के रिलीज ने कार्यक्रम को और भावुक बना दिया।

हाईलाइट्स:

  • नीतीश कुमार पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ का पटना में लॉन्च
  • कार्यक्रम में अशोक चौधरी भावुक, मंच पर छलके आंसू
  • निशांंत कुमार ने संभाला माहौल, पहली बार सार्वजनिक रुप से दिखे
  • निशांत ने सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’, सरकार को समर्थन का ऐलान
  • डिप्टी सीएम बनने से किया इनकार, संगठन पर फोकस का संकेत

अशोक चौधरी की आंखें हुईं नम

कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता अशोक चौधरी उस वक्त भावुक हो उठे, जब उन्होंने नीतीश कुमार के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए। मंच से बोलते-बोलते उनकी आवाज भर्रा गई और आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और अभिभावक की तरह रहे हैं। उनके अनुसार, अगर उन्हें और समय मिलता, तो बिहार का विकास और तेज रफ्तार पकड़ सकता था।

निशांत ने संभाला मंच का माहौल

इस भावुक पल में निशांत कुमार ने आगे बढ़कर अशोक चौधरी को संभाला। उन्होंने उनके कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया, जिससे माहौल और भी संवेदनशील हो गया। वहां मौजूद कार्यकर्ता भी इस दृश्य से प्रभावित हुए। निशांत के जदयू दफ्तर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही निशांत की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर भी चर्चा काफी तेज हो रही है । 

निशांत ने सम्राट को बताया ‘बड़ा भाई

कार्यक्रम में आए मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने नई सरकार को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने  बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  को “बड़ा भाई” बताते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि वह उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। साथ ही विजय कुमार चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि उनके पिता का समर्थन सरकार के साथ बना रहेगा।

राजनीति में सक्रियता के संकेत

निशांत कुमार ने यह भी संकेत दिया कि वह सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हालांकि नई सरकार के गठन के दौरान निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के साथ-साथ नीतीश कुमार की इच्छा भी अहम कारण रही।

इसे भी पढ़ें - कर्जदार बिहार में ‘विज्ञापन की बौछार’! तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर किया सिधा हमला..

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल