3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

3 मई से निशांत का दौरा जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

3 मई से निशांत का दौरा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। मंगलवार को जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह जानकारी दी। इस यात्रा को लेकर पार्टी के अंदर खासा उत्साह देखा जा रहा है। निशांत कुमार ने बताया कि इस दौरान ‘संजय अंकल’ यानी जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा समेत कई कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। इस यात्रा के जरिए वे जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेंगे। वहीं, संजय कुमार झा ने भी इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि फिलहाल निशांत जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और आगे की रणनीति पार्टी स्तर पर तय की जाएगी।

हाईलाइट्स :

  •  3 मई से निशांत कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
  •   संजय कुमार झा ने कहा—पार्टी स्तर पर आगे की रणनीति होगी तय
  •   श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, Y+ सुरक्षा भी मिली
  •  सीएम हाउस बैठक में 2030 तक 200 सीट जीतने का बड़ा लक्ष्य तय
  •  नीतीश कुमार ने विधायकों को क्षेत्र में सक्रिय रहने का दिया निर्देश
     

 श्रवण कुमार को विधायक दल की कमान

इधर, जदयू संगठन में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला भी लिया गया है। नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है। यह फैसला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद लिया गया, जिसके बाद विधानसभा को इसकी औपचारिक सूचना भी भेज दी गई। दरअसल, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था। हाल ही में हुई बैठक में पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से श्रवण कुमार के नाम पर सहमति जताई थी, जिस पर पार्टी नेतृत्व ने अंतिम मुहर लगाई। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी में कर दिया गया है, जो उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व को दर्शाता है।

 2030 के लिए जदयू का बड़ा लक्ष्य, 200 सीटों पर नजर

सोमवार को सीएम हाउस में जदयू विधायकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खुद नीतीश कुमार ने की। करीब 90 मिनट चली इस बैठक में पार्टी ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया। बैठक में नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच लगातार काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं भी पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह जनता के बीच बने रहेंगे। बैठक के बाद विधायक अनंत सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने सभी को कड़ी मेहनत करने और अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है।

इसे भी देखें -  बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

संबंधित सामग्री

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना पड़ा भारी, चौकीदार पर बालू माफिया का जानलेवा हमला

बिहार

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना पड़ा भारी, चौकीदार पर बालू माफिया का जानलेवा हमला

नवादा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने पर बालू माफिया ने चौकीदार रामनंदन प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी ह