न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई हैं. आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दिल्ली में लोजपा-आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से उनके आवास पर मिले. यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें सीट बंटवारे और गठबंधन रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
मीटिंग के बाद चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के अंदर कौन से प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़ेंगे और किन सीटों पर गठबंधन चुनावी मैदान में उतरेगा, इस पर सकारात्मक और सम्मानजनक बातचीत हुई हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सीटों के बंटवारे का अंतिम ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा. सूत्रों की मानें तो बैठक में लंबी और गंभीर बातचीत हुई और अब भाजपा और लोजपा-आर के बीच सीटों को लेकर समझौता लगभग तय माना जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: आर्मी लैंड स्कैम में रांची के पूर्व DC छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत