शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्क: कामडारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लडकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों लोंगा निवासी अनमोल डुंगडुंग (20), सुरेंद्र साहू (35), धरमजीत चीक बड़ाइक (28) तथा जरीकेला निवासी सोनू बड़ाईक (22) को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही दोनों नाबालिक छात्राओं का गुरुवार की शाम 7:00 बजे मेडिकल कराया गया पुलिस के अनुसार दोनों पीड़िताएं एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात लौट रही थीं. 

इसी दौरान आरोपी वाहन से पहुंचे और उन्हें जबरन एक एकांत स्थान की ओर ले गए. जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए. पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया कानून के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया
 
संबंधित सामग्री

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

देश-विदेश

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन