फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन अस्पताल में निधन मेघालय में शोक की लहर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मेघालय की राजधानी शिलांग से दुखद खबर सामने आई हैं. वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के सांसद रिकी एजे सिंकॉन का गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. वे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी मैदान में गिर पड़े.

जानकारी के अनुसार, सांसद मावलाई-मावियोंग क्षेत्र के एक मैदान में खेल रहे थे. इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सांसद को जियाव स्थित डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हॉस्पिटल ले जाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 8:42 बजे भर्ती के कुछ समय बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

नेताओं ने जताया गहरा शोक
घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग, वीपीपी अध्यक्ष अर्डेंट मिलर बसैयावमॉइट समेत कई विधायक और राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे. नेताओं ने उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

यह भी पढ़े: रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

भूतिया गांव के जाहेर थान में मनाया गया बाहा बोंगा, इस पर्व का संताल समुदाय में है बहुत महत्व

झारखंड

भूतिया गांव के जाहेर थान में मनाया गया बाहा बोंगा, इस पर्व का संताल समुदाय में है बहुत महत्व

महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

झारखंड

महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

हंसडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

झारखंड

हंसडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप: लुजर पहन पैदल ही सदर अस्पताल पहुंचे आयुक्त, कई खामियां उजागर

बिहार

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप: लुजर पहन पैदल ही सदर अस्पताल पहुंचे आयुक्त, कई खामियां उजागर

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान, एमजीएम अस्पताल जलापूर्ति संकट का जल्द होगा स्थायी समाधान

झारखंड

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान, एमजीएम अस्पताल जलापूर्ति संकट का जल्द होगा स्थायी समाधान