न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: सदर थाना क्षेत्र के लट्ठा बरटोली गांव में डायन बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय चाचा निर्मल लकड़ा व 55 वर्षीय भतीजा कोयला लकड़ा के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है. निर्मल लकडा सदर अस्प्ताल में इलाजरत है. उसे पेट मे चाकू मारा गया है. जबकि कोयला लकडा के कान के पास चाकू मारा गया है. उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी की मंशा दोनो की हत्या करने की थी. मगर दोनो ने जान बचाकर भागने में सफल रहे. फिर घर पहुंच कर लोगो को इसकी जानकारी दी.
पूरे मामले को लेकर कोयला लकड़ा ने गुरुवार की शाम 7 बजे सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मुड़ा लकड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. कोयला लकड़ा ने बताया कि वे दोनो चाचा भतीजा बुधवार को केरकी महुआ टोली गांव में मेहमानी गए हुए थे. जहां से दोनो पैदल देर रात घर लौट रहे थे.तभी आरोपी ने उन पर डायन का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनो लहूलुहान हो गए. आरोपी उनकी जान लेना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान