Mokama Mahadangl Doom: 51 लाख नकद और चांदी की गदा—मोकामा के महादंगल में जीत पर बरसेगा बड़ा इनाम !

Mokama Mahadangl Doom: 51 लाख नकद और चांदी की गदा—मोकामा के महादंगल में जीत पर बरसेगा बड़ा इनाम !

कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 51 लाख रुपये नकद और एक चांदी की गदा इनाम में दी जाएगी। मोकामा के नदवां में आयोजित इस भव्य महादंगल में देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

mokama mahadangl doom 51 लाख नकद और चांदी की गदा—मोकामा के महादंगल में जीत पर बरसेगा बड़ा इनाम

51 लाख नकद और चांदी की गदा—मोकामा के महादंगल में जीत पर बरसेगा बड़ा इनाम ! |

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

मोकामा महादंगल -   पटना जिले के मोकामा (बाढ़) स्थित नदवां गांव में शुक्रवार को जदयू विधायक अनंत सिंह की ओर से भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है, जिसमें देश-विदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया है।

इस महादंगल को लेकर इलाके में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अखाड़े पर जुटे, हालांकि कई लोगों का कहना था कि वे कुश्ती से ज्यादा अनंत सिंह की एक झलक पाने पहुंचे हैं। अनंत सिंह खुद भी अखाड़े के चारों ओर घूम-घूमकर मुकाबलों का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सिर पर साफा बांध रखा था और उनके साथ उनके छोटे बेटे अभिनव सिंह भी मौजूद रहे।

दंगल की खास बात यह है कि विजेता पहलवान को 51 लाख रुपये नकद इनाम के साथ चांदी की गदा दी जाएगी, जिससे इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, दंगल के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। जैसे ही ईरान के पहलवान हामिद अखाड़े में पहुंचे, कमेंटेटर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हामिद ने विधायक अनंत सिंह के पास जाकर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया, जिसे देखकर दर्शक भी उत्साहित हो उठे। फिलहाल नदवां के अखाड़े में कुश्ती मुकाबले जारी हैं और पूरे इलाके में इस महादंगल की धूम बनी हुई है।

कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 51 लाख रुपये नकद और एक चांदी की गदा इनाम में दी जाएगी। मोकामा के नदवां में आयोजित इस भव्य महादंगल में देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। अखाड़े में जोरदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें - Mokama Mahadangal : मोकामा के लदावां में क्या होने वाला है खास? महादंगल में भिड़ेंगे देश-विदेश के दिग्गज पहलवान!

संबंधित सामग्री

सड़क पर दिखी पुराने जमाने की बारात… लेकिन ट्विस्ट ऐसा कि हर कोई देखने लगा

बिहार

सड़क पर दिखी पुराने जमाने की बारात… लेकिन ट्विस्ट ऐसा कि हर कोई देखने लगा

बेगूसराय में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात में विधायक अभिषेक आनंद भी शामिल हुए। इस पहल ने परंपरा के साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

पूर्वी चंपारण में पुलिस का बड़ा एक्शन: पुआल में छिपा 102 किलो गांजा बरामद, तस्करों में हड़कंप

क्राइम

पूर्वी चंपारण में पुलिस का बड़ा एक्शन: पुआल में छिपा 102 किलो गांजा बरामद, तस्करों में हड़कंप

पूर्वी चंपारण में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 102 किलो गांजा बरामद किया। नेपाल कनेक्शन की आशंका के बीच तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मधुबनी बना मैन्युफैक्चरिंग हब: सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की फैक्ट्री शुरु, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार

मधुबनी बना मैन्युफैक्चरिंग हब: सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की फैक्ट्री शुरु, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मधुबनी में सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की टेक्सटाइल और लेदर यूनिट के उद्घाटन से बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति मिली है।इस परियोजना से करीब 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और ‘मेड इन बिहार’ को नई पहचान

मासूमियत का कत्ल !  जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

क्राइम

मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

भागलपुर में 10 वर्षीय मासूम शमीर का शव कूड़े के ठेले में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।