न्यूज़11 भारत
सिलीगुड़ी/डेस्क: नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और पुनर्वास के लिए सुकना ग्राउंड में ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 के तहत आयोजित इस मैच में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद जयंतो रॉय ने किया, जबकि नेपाल के चीफ कमिश्नर भी मौजूद रहे.
मैच में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज पद्मश्री बाइचुंग भूटिया सहित अजय सिंह, जोस रामिरेज वैरेटो, मंजीत सिंह, अल्बर्टो डिकोना, मेहताब हुसैन, मोहम्मद नबी, संग्राम और असीम विश्वास समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. आयोजन का उद्देश्य नेपाल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना और उनके पुनर्वास में सहयोग करना था. मैच से प्राप्त राशि पुनर्वास कार्यों में देने की पहल की गई. सुदेश महतो की मौजूदगी ने आयोजन में झारखंड की सहभागिता को भी प्रमुखता दी.