झाझा स्टेशन पर टीटी की दबंगई का वीडियो वायरल: टिकट जांच के नाम पर यात्री की पिटा...

झाझा स्टेशन पर टीटी की दबंगई का वीडियो वायरल: टिकट जांच के नाम पर यात्री की पिटाई, 1240 रुपये जुर्माना मांगने का आरोप

जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान टीटी द्वारा यात्री से मारपीट का कथित वीडियो वायरल हो गया है। यात्री ने टीटी पर 1240 रुपये जुर्माना मांगने और केबिन में ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया

झाझा स्टेशन पर टीटी की दबंगई का वीडियो वायरल टिकट जांच के नाम पर यात्री की पिटाई 1240 रुपये जुर्माना मांगने का आरोप

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

धीरज कुमार सिंह / जमुई -   जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक टीटी द्वारा यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला टिकट जांच के दौरान शुरू हुआ और बाद में स्टेशन परिसर स्थित टीटी के केबिन तक पहुंच गया। हालांकि यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। लोग रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हाईलाइट्स - 

  • झाझा स्टेशन का कथित मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • टीटी पर टिकट जांच के दौरान यात्री को पीटने का आरोप
  • पीड़ित ने 1240 रुपये जुर्माना मांगने की बात कही
  • रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
     

सुपरफास्ट टिकट को लेकर शुरु हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पीड़ित यात्री की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जसीडीह से हमसफर एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन से झाझा पहुंचे थे। यात्री के पास सामान्य टिकट तो मौजूद था, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन का अतिरिक्त टिकट नहीं था। इसी को लेकर ड्यूटी पर तैनात टीटी अमन खान ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान यात्री को टीटी के केबिन में ले जाया गया, जहां पहले थप्पड़ मारा गया और बाद में डंडे से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में यात्री के गले में हरा गमछा दिखाई दे रहा है और टीटी उससे लगातार सवाल-जवाब करता नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिनमें आपत्तिजनक टिप्पणियों की बात कही जा रही है। पीड़ित के एक साथी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

1240 रुपये जुर्माना मांगने का आरोप, जांच की उठी मांग

पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया है कि टीटी द्वारा उससे 1240 रुपये जुर्माना देने को कहा गया था। यात्री का कहना है कि उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे और उसने किसी तरह 500 रुपये दिए। उसने यह भी बताया कि उसके फोन-पे खाते में उस समय केवल 10 रुपये बचे थे। घटना के बाद यात्री काफी डरा-सहमा नजर आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यशैली और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि टिकट जांच के नाम पर किसी यात्री के साथ मारपीट कैसे की जा सकती है। फिलहाल रेलवे की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह मामला रेलवे की छवि पर बड़ा असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें --  परख लक्ष्यों से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, गया को प्रेरक जिला बनाने की तैयारी तेज

संबंधित सामग्री

गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

राजनीति

गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

गोपालगंज में वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

जमुई के जंगलों में तेंदुए की दस्तक, बिहार का तीसरा बड़ा ‘लेपर्ड जोन’ बनने की ओर बढ़ा कुकुरझप

बिहार

जमुई के जंगलों में तेंदुए की दस्तक, बिहार का तीसरा बड़ा ‘लेपर्ड जोन’ बनने की ओर बढ़ा कुकुरझप

जमुई के कुकुरझप और गुरमाहा जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में है। इलाके में कैमरा सर्वे शुरू कर दिया गया है और इसे बिहार के नए “लेपर्ड जोन” के रूप में देखा जा रहा है।

पत्नी बार-बार मायके भाग जाती थी, परेशान पति ने उठाया ऐसा कदम कि VIDEO देख दंग रह गए लोग

क्राइम

पत्नी बार-बार मायके भाग जाती थी, परेशान पति ने उठाया ऐसा कदम कि VIDEO देख दंग रह गए लोग

मोतिहारी में पति द्वारा पत्नी को खंभे से बांधने का मामला सामने आने के बाद वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


RAIL NEWS:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

बिहार

RAIL NEWS: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 16 ट्रेन की गई रद्द, कहीं आप तो नही करने वाले थे उसमें सफर, यहां चेक कीजिये

गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेन रद्द की गई है।

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

बिहार

Bihar Crime: बिहार में पहले हसुए से पत्नी का गला काटा, फिर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार को अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी।