जिला, अंचल और ब्लॉक रहेंगे सीएमओ के अंडर में, लापरवाही की तो नपेंगे अधिकारी : सम्राट चौधरी

जिला, अंचल और ब्लॉक रहेंगे सीएमओ के अंडर में, लापरवाही की तो नपेंगे अधिकारी : सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी अब फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। आम जनता को तकलीफ ना हो इसके लिए उन्होंने कई प्रकार के फैसले लिए हैं।

जिला अंचल और ब्लॉक रहेंगे सीएमओ के अंडर में लापरवाही की तो नपेंगे अधिकारी  सम्राट चौधरी

जिला, अंचल और ब्लॉक रहेंगे सीएमओ के अंडर में, लापरवाही की तो नपेंगे अधिकारी |

हाइलाइट्स- 

  • जिला अंचल और ब्लॉक स्तर पर नहीं सुनी जाएगी पैरवी
  • स्मार्ट और ईमानदार अधिकारी ही टिक पाएंगे : सम्राट चौधरी
  • जनता की शिकायत का निवारण नहीं हुआ तो नपेंगे अधिकारी : सम्राट चौधरी

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें पता चला है कि जिला में ब्लॉक में और अंचल स्तर पर लोगों की बात ढंग से नहीं सुनी जाती। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा, यह सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारी या पदाधिकारी को बख्शने वाले नहीं है।

CMO की निगरानी में रहेगा जिला, अंचल और ब्लॉक

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें कई बार यह शिकायत मिलती है कि ब्लॉक लेवल, अंचल के स्तर पर और जिला स्तर पर भी लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर भी कार्रवाई नहीं की जाती। जबकि आम जनता अपने वाजिब काम के लिए जनप्रतिनिधि के पास पैरवी करवाने पहुंचती है। दरअसल सम्राट चौधरी ने यह बात उसे वक्त कहीं जब पत्रकारों ने कहा कि जमीन के म्यूटेशन के लिए भी महीनों इंतजार करना पड़ता है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब यह तीनों यानी आंचल ब्लॉक और जिला की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा।

जिला में ईमानदार अधिकारियों की होगी पोस्टिंग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आगर जिला में अधिकारी और पदाधिकारी अपना काम इमानदारी से करें तो लोगों को किसी तरह की पैरवी करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 20 साल के सुशासन के बाद इस बार जनता ने प्रचंड बहुमत इसलिए दिया है कि उनकी अपेक्षाएं इस सरकार से काफी बढ़ गई है। इसलिए सरकार कभी यह फर्ज बनता है कि पहले से और भी अधिक ताकत से सरकार जनता के लिए कम करें। इसके लिए अधिकारियों को भी पूरी ईमानदारी से काम करना होगा।

अवैध कब्जा और अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल

पत्रकारों के साथ औपचारिक मुलाकात में जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से यह पूछा गया कि क्या अब बुलडोजर अभियान में और भी तेजी आएगी। तब सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि निश्चित तौर पर अवैध कब्जा कर बनाया हुआ भवन या अवैध तरीके से बना हुआ मकान अगर होगा तो बुलडोजर जरुर चलेगा। जब उनसे एनकाउंटर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिकरण की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अगर अपराधी या तो बिहार छोड़कर नहीं जाते या फिर अपराध करते हैं तो निश्चित तौर पर एनकाउंटर की भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - सम्राट का बड़ा दावा, 20 नवंबर 2026 तक बिहार में होगा 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट

संबंधित सामग्री

लोकल सेल में व्याप्त भाष्टाचार व अन्य समस्याओं के समाधान को ले विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया कथारा महाप्रबंधक से वार्ता

झारखंड

लोकल सेल में व्याप्त भाष्टाचार व अन्य समस्याओं के समाधान को ले विस्थापित प्रतिनिधियों ने किया कथारा महाप्रबंधक से वार्ता

आंधी-तूफान से भरनो में भारी नुकसान, कार पर गिरा विशाल इमली का पेड़, शिव मंदिर परिसर में घुसा बारिश का पानी

झारखंड

आंधी-तूफान से भरनो में भारी नुकसान, कार पर गिरा विशाल इमली का पेड़, शिव मंदिर परिसर में घुसा बारिश का पानी

दुकानदारों के समर्थन में उतरे व्यवसायिक संघ अध्यक्ष दीपक राज, कहा - गरीबों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 

झारखंड

दुकानदारों के समर्थन में उतरे व्यवसायिक संघ अध्यक्ष दीपक राज, कहा - गरीबों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 

 जमीन हस्तांतरण से पहले पैसे लेना गलत, प्रशासन से मांगी पारदर्शिता 

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश