बांकुड़ा में बोले चम्पाई सोरेन - 'बंगाल परिवर्तन के लिए है तैयार'

बांकुड़ा में बोले चम्पाई सोरेन - 'बंगाल परिवर्तन के लिए है तैयार'

तालडांगरा (बांकुड़ा) में चम्पाई सोरेन ने आदिवासी विरोधी एवं भ्रष्ट्र टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

बांकुड़ा में बोले चम्पाई सोरेन - बंगाल परिवर्तन के लिए है तैयार

न्यूज11 भारत
बांकुड़ा/डेस्क:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज बांकुड़ा जिले के तालडांगरा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की भ्रष्ट्र एवं आदिवासी विरोधी टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. 

उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत आदिवासी अस्मिता के मुद्दे से करते हुए लोगों को याद दिलाया कि भाजपा ने ही अलग झारखंड राज्य बनाया, संथाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया, संसद की कार्यवाही का संथाली में अनुवाद का इंतजाम किया तथा गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू जी के सम्मान में सिक्का एवं डाक टिकट भी जारी किया.

उन्होंने कहा कि एक जमाने में विकास का पर्याय रहा बंगाल आज पिछड़ता जा रहा है और इसका मुख्य कारण वाम मोर्चा के 34 वर्षों एवं टीएमसी के 15 सालों का कुशासन है. उन्होंने बताया कि राज्य की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है, जिसके खिलाफ युवाओं को एकजुट होने की जरूरत है. 

पूर्व सीएम ने टीएमसी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की हालत बद से बदतर हो गई. इस दौरान हजारों फैक्टरियां बंद हुई, लाखों युवा बेरोजगार हुए, पलायन को मजबूर हो गए, लेकिन राज्य सरकार तुष्टिकरण के अपने अभियान में जुटी रही. 

राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि ओडिशा के एक साधारण परिवार से आने वाली एक महिला को भाजपा ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठाया, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनका अपमान किया. हमारे आदिवासी समाज का अपमान करने वाले आखिर किस मुँह से आदिवासी गांवों में वोट मांगने आ रहे हैं? 

चम्पाई सोरेन ने उपस्थित जनसमूह से सड़क, पेयजल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, चिकित्सा, युवाओं को रोजगार, राज्य में सुशासन तथा "सोनार बांग्ला" के सपने को साकार करने के लिए भाजपा प्रत्याशी सौविक पात्रा को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और इन चुनावों में टीएमसी की भ्रष्ट्र सरकार की विदाई तय है. 

ज्ञात हो कि चम्पाई सोरेन पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के जंगलमहल इलाके में खासे सक्रिय हैं, और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम कर के जनता को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं. झारखंड आंदोलन के समय से ही, इस क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव रहा है, जिसके कारण उनकी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत 

 

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल