न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस ने उनके हेलीकॉप्टर को रोक लिया.
बार-बार मंच से घोषणा और एलान के बावजूद फैन हटने को तैयार नहीं थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गए. सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि प्रशासन की पहल पर हालात को नियंत्रित कर लिया गया.