CM की रेस से विजय सिन्हा बाहर ? NDA की रणनीति या कोई बड़ी दावेदारी ?

भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के जन संवाद कार्यक्रम पर डिप्टी सीएम ने कहा निश्चित तौर पर बिहार को विवाद और झगड़ा का जो वातावरण बनाया था जिन लोगों ने बिहारी को भाई-भाई में लड़वाया था

By : sawan kumar
CM की रेस से विजय सिन्हा बाहर ? NDA की रणनीति या कोई बड़ी दावेदारी ?

भाजपा स्थापना दिवस पर डिप्टी CM ने दी शुभकामनाएं

न्यूज 11 भारत बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में इन दिनों नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर तेज है। सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच कई वरिष्ठ नेताओं ने यह संकेत दिया है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से अलग बताया है।

हाईलाइट्स 

  •  नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से सियासी हलचल बढ़ी
  •  10 अप्रैल को शपथ के बाद इस्तीफे की अटकलें, सत्ता परिवर्तन के संकेत
  •  निशांत कुमार को राजनीति में लाने की चर्चाएं भी तेज
  •  तेजस्वी यादव के बयान पर NDA की तीखी प्रतिक्रिया
  •  BJP स्थापना दिवस पर विजय सिन्हा ने संगठन और कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा
  • NDA ने दोहराया—गठबंधन में सभी दल बराबरी के भागीदार, कोई बड़ा-छोटा नहीं
  • भूमि विवाद खत्म करने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने पर सरकार का जोर
विजय सिंहा ने खुद को बताया सेवक . 

सेवक की भूमिका में हैं, क‍िसी रेस में नहीं- विजय सिन्हा

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 'सेवक की भूमिका' में हैं, किसी पद की रेस में नहीं। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार पहले भी एनडीए की थी, अब भी है और आगे भी रहेगी। गठबंधन की एकजुटता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें न कोई बड़ा भाई है, न छोटा, सभी बराबरी के भागीदार हैं। उनके अनुसार, यही भावना सामाजिक सद्भाव को मजबूत करेगी और राज्य के विकास को गति देगी।

भाजपा स्थापना दिवस पर डिप्टी CM ने दी शुभकामनाएं - 

भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज 47 वर्ष की स्थापना दिवस पर 4:30 दशक से हमारे जिन लोगों के त्याग बलिदान और समर्पण से मां भारती के संतान भी गोर्बान्वित हो रहे और तेरा वैभव अमर रहे इस संकल्प को उन लोगों को मैं नमन करता हूं..... इस अवसर पर सभी मां भारती के संतानों को शुभकामनाएं हैं 

तेजस्वी पर किया पलटवार 

तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया है कि बिहार सभी चीजों में फीसदीस बिहार शादी थोड़ा है इस पर विजय सिन्हा ने कहा बिहार को जिन लोगों ने कमजोर किया पीछे किया, गली बनाया और लज्जित किया उसे राजद और कांग्रेस की मानसिकता को बिहारी ने ऐसी चोट दी है कि जो इतनी बड़ी जनादेश आया है । राजद कांग्रेस के लोग कान खोल कर सुन ले बिहार के स्वाभिमान पर कोई भी चोट करेगा बिहार उसको स्वीकार नहीं करेगा । 

10 अप्रैल को राज्‍यसभा की शपथ लेंगे नीतीश

उधर, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारी ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा। इधर, उत्तराधिकार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय करने और उन्हें विधान परिषद के रास्ते आगे बढ़ाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।कुछ हलकों में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठ रही है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति फिलहाल संभावनाओं और अटकलों के दौर से गुजर रही है, जहां आने वाले कुछ दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं । 

इसे भी पढ़ें - लिस्ट आई… ‘पॉवर स्टार का नाम गायब! आखिर BJP ने पवन सिंह को क्यों नहीं बनाया स्टार प्रचारक? आईये जानते हैं पूरा मामला !

संबंधित सामग्री

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ  दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा हिंडालको का प्याऊ या सिर्फ दिखावे का ढांचा दो साल से सूखा, जिम्मेदारों की आंखें फिर भी बंद

घाघरा गुमला में हिंडालको कंपनी की ओर से बनाए गए सार्वजनिक प्याऊ लंबे समय से बंद पड़े हैं. बाबा धाम के समीप स्थित इन प्याऊ के करीब दो वर्षों से खराब रहने की बात सामने आई है.