बिमला प्रधान का निधन

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर आदित्य साहू, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति 

By : Ark Sahuliyar
पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर आदित्य साहू, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान के निधन पर भाजपा प्रदेश के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन को पार्टी और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विमला प्रधान के निधन को अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बतलाया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की प्रातः ही अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके परिजनों से मुलाकात की. उनके निधन का समाचार सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है. विमला प्रधान का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर विमला प्रधान ने समाज और प्रदेश की सेवा की. विमला प्रधान का निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जनसेवा के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा. 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सिमडेगा की पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन के दुखद समाचार से मर्माहत हूं. उनके निधन से झारखंड भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है. बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें.

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विमला प्रधान का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया. पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा.

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम, अमित मंडल, रणधीर सिंह, अभय सिंह, शोभा यादव, संदीप वर्मा,  अशोक बड़ाईक, अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव सहित सभी सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

 

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण