गालीबाज पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

गालीबाज पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

हेमंत सोरेन को गालीबाज अधिकारी पसंद तो फिर विधानसभा में बिल लाकर कानून बना दें

गालीबाज पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गालीबाज पुलिस अधिकारी का एक प्रकार से समर्थन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. एक्स के माध्यम से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झामुमो  हैंडल के "दिहाड़ी इंटर्न्स" आपके भ्रष्टाचार को सही साबित नहीं कर सकते, इसलिए बेचारे अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ भी लिख रहे हैं, यह तो समझ आता है. लेकिन जब सूबे के मुख्यमंत्री उसे रीट्वीट करते हैं, तो वह उस बदतमीजी का आधिकारिक 'सर्टिफिकेट' बन जाता है.

उन्होंने कहा कि अगर आपको भ्रष्ट और गालीबाज अधिकारी इतने ही प्रिय हैं, तो घुमा-फिराकर क्या कहना? झारखंड विधानसभा में "भ्रष्टाचार और गाली-गलौज" का एक नया बिल ही ले आइए! कहा कि मुख्यमंत्री एक आधिकारिक कानून बना दें कि पुलिस को जनता का शोषण करने और उन्हें मां-बहन की गाली देने की पूरी छूट है. जब पीठ पीछे यही सब करवा रहे हैं, तो इसे 'ऑफिशियल' करने की औपचारिकता भी पूरी कर ही देनी चाहिएं राज्य सरकार को. कहा कि वे वादा करते हैं, हेमंत सरकार के  नए "कानून" का भी  ऐतिहासिक स्वागत उनके द्वारा किया जाएगा. बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, गालीबाज अधिकारियों को केवल पद से हटाना कोई सजा नहीं. इन्हें ऐसा सबक सिखाने की जरूरत है कि कोई भी जन सेवक, पुलिस या प्रशासन का अधिकारी फिर जनता को गाली देने की जुर्रत न कर सके.

ये भी पढ़ें- गोड्डा में अडानी पावर की भूमि अधिग्रहण पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका स्वीकृत

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत