जन्मदिन पार्टी के नाम पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म पर रक्षा राज्य मंत्री संजय से...

जन्मदिन पार्टी के नाम पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के कड़े तेवर, फांसी की सजा की मांग

फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दोषियों को फांसी की सजा दें : सेठ

जन्मदिन पार्टी के नाम पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के कड़े तेवर फांसी की सजा की मांग 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में जन्मदिन की पार्टी के नाम पर मेडिकल की छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. संजय सेठ ने कहा कि इस मामले में सिर्फ एक को दोषी मानते गिरफ्तारी और कार्रवाई समझ से परे है. यह सिर्फ आई वाश जैसा है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सभी दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट चला कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

संजय सेठ ने कहा की राजधानी के लालपुर जैसे इलाके में कोई इतनी हिम्मत कैसे कर सकता है कि मेडिकल की पढ़ी-लिखी छात्र को एक फ्लैट में बुलाकर बर्थडे पार्टी के नाम पर उसे नशे से मिली सामग्री खिलाया गया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. यह जघन्य अपराध है. इस मामले में सभी लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए.

संजय सेठ ने कहा की राज्य सरकार इसमें तुरंत एसआईटी का गठन करे और दोषियों पर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें. यह सिर्फ एक बेटी का मामला नहीं है. यह राज्य की हर बेटी की इज्जत, आबरू और सुरक्षा का मामला है. यदि राजधानी में बेटियों के साथ ऐसा हो सकता है, बर्थडे पार्टी के नाम पर तीन-तीन युवक साजिश करके दुष्कर्म कर सकते हैं तो हम सहज कल्पना कर सकते हैं कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थिति क्या होगी? 

संजय सेठ ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संज्ञान लें और उस बर्थडे पार्टी में शामिल सभी लोगों से कड़ाई से पूछताछ हो. सिर्फ दानिश की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है. सदाब, फवाद और अन्य लोगों से भी पूछताछ होनी चाहिए. यह एक गहरी साजिश है. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में राज्य की बेटियों की सुरक्षा के लिए एक कड़ा संदेश दे ताकि हमारी बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सके.

ये भी पढ़ें- गालीबाज पुलिस अधिकारियों को सबक सिखाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत