न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में चल रहे भाषा विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) की नियमावली को रद्द कर दिया है. यह विवाद मुख्य रूप से मैथिली, भोजपुरी और अंगिका भाषाओं को लेकर उठ रहा था.
जानकारी के अनुसार, नई नियमावली में इन भाषाओं को लेकर उठे आपत्तियों और विरोध के बाद सरकार ने इसे वापस लेने का फैसला किया. विभिन्न संगठनों और अभ्यर्थियों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि भाषा चयन में क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता दी जाए.
ये भी पढ़ें- राज्य के दो IPS अधिकारियों का सीनियर टाइम स्केल में प्रमोशन, विभाग ने जारी की अधिसूचना