मेदिनीनगर मेयर चुनाव में 41 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो: BJP

मेदिनीनगर मेयर चुनाव में 41 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो: BJP

मेदिनीनगर मेयर चुनाव में 41 अति संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती हो bjp

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और माँग किया कि मेदिनीनगर नगर निकाय चुनाव में अति संवेदनशील 41 बूथ पर अर्धसैनिक बल की नियुक्ति की जाय ताकि भयमुक्त वातावरण में चुनाव हो सके. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में कुल 41 अति संवेदनशील बूथ की सूची पलामू उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दी जा चुकी है. इसके अलावा संवेदनशील बूथ की जानकारी और आशंका दोनों के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग को भी पहले सूचना दी जा चुकी थी.

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष आशंका व्यक्त किया है कि मेदिनींनगर निगम चुनाव में प्रशासन किसी भी कीमत पर फोर्स का प्रतिनियुक्ति सही ढंग से नहीं कर पाएगा इसलिए आयोग का हस्तक्षेप जरूरी है. ऐसी खबरे आ रही है कि उक्त एकतालीस बूथों पर असामाजिक तत्वों ने अभी से डेरा जमा लिया है. कुछ बूथों पर तो असामाजिक तत्व बूथ के अंदर अस्थायी रूप से निवास भी करने लगे. बिना अर्धसैनिक बलों के नियुक्ति के उक्त इकतालीस बूथों पर भयमुक्त चुनाव कराना  संभव नहीं है. भाजपा को पूरी आशंका है कि उक्त बूथों को लूटने और कब्जा करने का योजना बनायी जा चुकी है. प्रतिनिधिमंडल में अविनेश कुमार सिंह और अशोक बड़ाइक शामिल थे.

ये भी पढ़ें- कांके प्रखंड के पिरुटोला के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्रहण की आजसू पार्टी की सदस्यता  
 
संबंधित सामग्री

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

झारखंड

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

झारखंड

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

बाराचट्टी में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, झारखंड से जा रही अर्टिगा की टोटो से  टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

झारखंड

बाराचट्टी में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, झारखंड से जा रही अर्टिगा की टोटो से टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

पति की संदिग्ध मौत पर हत्या के आरोप में पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, बेटे की मौत पर पिता ने बहू पर दर्ज कराई थी हत्या की FIR

बिहार

पति की संदिग्ध मौत पर हत्या के आरोप में पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, बेटे की मौत पर पिता ने बहू पर दर्ज कराई थी हत्या की FIR

तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश

बिहार

तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश