तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश

तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश

तेज रफ्तार का कहर बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल सड़क पर जुटी भीड़ लोगों में आक्रोश

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क:
बड़ी खबर समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. विशनपुर मोरदिवा पेट्रोल पंप  के समीप एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा. घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी सुमन पासवान के दामाद संजय पासवान के रूप में की गई है, जो पूसा खेरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

हादसे से नाराज लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा बस चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

बिहार

Bihar PNB CSP Loot: पीएनबी के सीएसपी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, 2.07 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

इमामगंज थाना क्षेत्र के पकारडीह में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान