न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शहर के केंद्रीय क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को निर्धारित मरम्मत कार्य के कारण एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग द्वारा जारी की गई है. विभाग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक डिवीजन - सेंट्रल, सब डिवीजन - हरमू के अंतर्गत पीएसएस - हरमू तथा टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी.
नूर नगर बड़ा तालाब क्षेत्र में 11 केवी लाइन की मरम्मत के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है. इस दौरान नूर नगर, नेजाम नगर, पुरानी रांची, अखड़ा चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य का स्वरूप 11 केवी लाइन की मरम्मत से संबंधित है. उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें- विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते हर्षल के 9वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन