BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने DGP को लिखा पत्र, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो क...

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने DGP को लिखा पत्र, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को स्कॉट उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

bjp प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने dgp को लिखा पत्र पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को स्कॉट उपलब्ध कराने का किया अनुरोध 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने गंभीर रूप से अस्वस्थ पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को रांची से बोकारो ले जाने के क्रम में स्कॉट उपलब्ध कराने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है. 

अपने पत्र में आदित्य साहू ने लिखा कि सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना महामारी के दौरान गंभीर रूप से पीड़ित होने के कारण विगत 5 वर्षों से अस्वस्थ हैं. उनका इलाज लंबे समय से हैदराबाद में चल रहा है. आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर की सलाह पर उन्हें  उनके गृह नगर बोकारो लाया जा रहा है जहां आगे की चिकित्सा जारी रहेगी.

लंबे समय से अपने क्षेत्र से बाहर रह रहे और गंभीर रूप से बीमार अपने नेता इंद्रजीत महतो को प्रत्यक्ष देखने केलिए जनता, उनके समर्थक शुभ चिंतको में भारी उत्साह है. रांची एयरपोर्ट से लेकर बोकारो तक हजारों की संख्या में उनके समर्थक,शुभचिंतक स्वागत केलिए उत्सुक हैं.

अतः मैं चाहूंगा  कि रांची से  बोकारो तक इंद्रजीत महतो के वाहन की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने  केलिए सशस्त्र सुरक्षा गार्ड एवं  स्कॉट वाहन उपलब्ध कराने हेतु विभाग को  आवश्यक निर्देश दिया जाए. नोट...आवश्यकतानुसार यात्रा मार्ग/ समय  आदि की जानकारी हेतु पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ( मोबाइल नंबर9931122662) पर संपर्क किया जा सकता है.

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित