कटिहार में खून से सनी सड़क, नीतीश बोले—दुखी हूं, हर परिवार को मदद का ऐलान !

कटिहार में खून से सनी सड़क, नीतीश बोले—दुखी हूं, हर परिवार को मदद का ऐलान !

कटिहार में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने गहरा दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवज़ा देने का ऐलान किया गया है।

कटिहार में खून से सनी सड़क नीतीश बोले—दुखी हूं हर परिवार को मदद का ऐलान

नीतीश बोले—दुखी हूं, हर परिवार को मदद का ऐलान ! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - कटिहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस हादसे से वे मर्माहत हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद पीड़ादायक होती हैं और इस कठिन समय में सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि सहायता राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।

घायलों के लिए भी सहायता राशि की घोषणा

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के लिए भी 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य घायलों के इलाज और अन्य आवश्यक जरूरतों में मदद पहुंचाना है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। ये अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी जरूरी कदम तेजी से उठाए जाएं। प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बेहतर इलाज और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है और भरोसा दिलाया है कि सरकार हर संभव मदद पहुंचाएगी।

 

पूरी खबर पढ़ने के लिए इसे पढ़ें - बिहार के कटिहार में बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में मासूम समेत 10 लोगों की गई जान

 

संबंधित सामग्री

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

राजनीति

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर ...