न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के हरमू बायपास स्थित प्रदेश मुख्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई ने वर्ष 1848 में भारत का पहला कन्या विद्यालय शुरू किया और बाद में पुणे में श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के लिये साँध्य विद्यालय (1855) शुरू किये. उन्होंने जाति उत्पीड़न का विरोध किया.
किशुन दास ने कहा कि ज्योतिबा यह जानते थे कि देश व समाज की वास्तविक उन्नति तब तक नहीं हो सकती, जब तक देश का बच्चा-बच्चा जाति-पांति के बन्धनों से मुक्त नहीं हो पाता, साथ ही देश की नारियां समाज के प्रत्येक क्षेत्र में समान अधिकार नहीं पा लेतीं. उन्होंने तत्कालीन समय में भारतीय नवयुवकों का आवाहन किया कि वे देश, समाज, संस्कृति को सामाजिक बुराइयों तथा अशिक्षा से मुक्त करें और एक स्वस्थ, सुन्दर सुदृढ़ समाज का निर्माण करें. मनुष्य के लिए समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. इससे अच्छी ईश्वर सेवा कोई नहीं.
आज के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जोगेंद्र प्रताप सिंह, एससी मोर्चा से रंजन पासवान, जोगेंद्र लाल, कमाल खान, हेमंत गुप्ता, युवराज पासवान, सुबोधकांत, सुरेंद्र पासवान, किशोर कुमार राम, चंचल किशोर, विनोद कुमार, प्रदीप, अशोक राज, संजय रविदास एवं अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने DGP को लिखा पत्र, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को स्कॉट उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
प्रदेश BJP कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
संबंधित सामग्री
14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.
जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.
चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.
बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त
CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.