बोकारो में मिले नरकंकाल का पुलिस ने किया खुलासा, महीनों से लापता युवती पुष्पा के...

बोकारो में मिले नरकंकाल का पुलिस ने किया खुलासा, महीनों से लापता युवती पुष्पा के रूप में शिनाख्त, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बोकारो में मिले नरकंकाल का पुलिस ने किया खुलासा महीनों से लापता युवती पुष्पा के रूप में शिनाख्त आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: बोकारो में महीनों से लापता युवती पुष्पा महतो के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया गया था. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव की रहने वाली 18 वर्षीय पुष्पा महतो 21 जुलाई 2025 से लापता थी. परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया.

जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर गांव के ही दिनेश कुमार महतो पर शक गहराया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी दिनेश महतो ने बताया कि वह पुष्पा के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन शादी के दबाव से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची. 21 जुलाई को वह पुष्पा को चास कॉलेज बुलाने के बहाने जंगल ले गया और चाकू से उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से पुष्पा का नरकंकाल, पहने हुए कपड़े, बाल के अवशेष, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है आरोपी दिनेश कुमार महतो (26), निवासी खूंटाडीह, थाना पिंड्राजोरा, को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह से करीब 9 महीने बाद इस सनसनीखेज केस का खुलासा कर बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें: अचानक आग से खेतों में तबाही, दर्जनों बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल हुई राख, किसानों को लाखों का नुकसान

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित