बिहार में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने की तैयारी, सहकारी बैंकों से जुड़ेंगी लाखों महिलाएं

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहकारी बैंकों से जोड़ने की नई पहल शुरू की है। नई योजनाओं के तहत महिलाओं को सस्ती दर पर ऋण और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

By : sawan kumar
बिहार में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने की तैयारी, सहकारी बैंकों से जुड़ेंगी लाखों महिलाएं

सहकारी बैंकों से जुड़ेंगी लाखों महिलाएं

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव  ने महिलाओं को सहकारी बैंकों से जोड़ने के लिए दो नई योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण देने के साथ ब्याज में विशेष छूट भी दी जाएगी, ताकि वे आसानी से स्वरोजगार शुरू कर सकें और सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ सकें।

हाईलाइट्स - 

  •  महिलाओं के लिए सहकारी बैंकों से जुड़ी दो नई योजनाओं की शुरुआत
  •  कम ब्याज दर और ब्याज में छूट के साथ मिलेगा लोन
  •  स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों को बढ़ावा
  •  गोल्ड लोन और बीमा योजनाओं के प्रचार का निर्देश
  •  ऋण वसूली और बढ़ते एनपीए पर सरकार सख्त

बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजना पर जोर

राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोल्ड लोन, बीमा योजना और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाई जाए। बैठक में बढ़ते एनपीए पर भी चिंता जताई गई और ऋण वसूली को लेकर सख्त कार्ययोजना बनाने का आदेश दिया गया। साथ ही बैंक से कर्ज लेकर फरार होने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गई।

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों को ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और छोटे कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी, जबकि अब उन्हें दो लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

संबंधित सामग्री

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर में बीच सड़क पर कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।