तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात : दिल्ली से तय हो रही बिहार की राजनीति, नीतीश को पद से हटाने की साजिश ?

तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात : दिल्ली से तय हो रही बिहार की राजनीति, नीतीश को पद से हटाने की साजिश ?

बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है कि सरकार के फैसले दिल्ली से तय हो रहे हैं और जनता के मैंडेट की अनदेखी हो रही है। साथ ही दावा किया गया कि नीतीश को पद से हटाने की साजिश रची गई

तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात   दिल्ली से तय हो रही बिहार की राजनीति नीतीश को पद से हटाने की साजिश

दिल्ली से तय हो रही बिहार की राजनीति, नीतीश को पद से हटाने की साजिश ? |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की सियासत को लेकर एक बार फिर तेजस्वी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें राज्य की मौजूदा सरकार और नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। तेजस्वी ने अपने बयान में आरोप लगाया गया है कि बिहार में फैसले स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि दिल्ली से लिए जा रहे हैं और राज्य की सरकार रिमोट कंट्रोल से चलाई जा रही है।

हाईलाइट्स :

  • बिहार की राजनीति पर “दिल्ली से कंट्रोल” होने का आरोप
  • सिर्फ दो लोगों द्वारा सत्ता का फैसला तय होने का दावा
  • जनता के मैंडेट की अनदेखी का आरोप
  • नीतीश कुमार को पद से हटाने की साजिश का दावा
  • 2 महीने से कैबिनेट मीटिंग नहीं होने पर सवाल
  • राज्य के विकास पर असर और बिहार के पिछड़ने की चिंता

दो लोगों के हाथ में सत्ता का फैसला

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कौन मुख्यमंत्री बनेगा या कौन पद पर रहेगा, इसका निर्णय केवल दो लोग मिलकर करते हैं। जनता के जनादेश का इसमें कोई महत्व नहीं रह गया है और जो भी फैसला होता है, वह दिल्ली से तय होकर आता है। साथ ही यह भी कहा गया कि जो लोग सत्ता में हैं, उनके पास जनता का स्पष्ट जनादेश नहीं है। ऐसे में सरकार की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया है।

नीतीश कुमार को हटाने को लेकर तेजस्वी ने NDA पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने का फैसला पहले ही दिल्ली में लिया जा चुका था। अब उनके चाहने या न चाहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके साथ जो किया, उसकी जानकारी उन्हें पहले से थी।

सरकार के कामकाज पर सवाल

सरकार के कामकाज को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। दावा किया गया कि पिछले दो महीनों से कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हुई है और कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। बयान में चिंता जताई गई कि मौजूदा हालात में बिहार विकास की दौड़ में पीछे जा रहा है। यह भी कहा गया कि जनता को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, बल्कि उन्हें विकास और सुशासन चाहिए।

इसे भी पढ़ें - फतुहा में टला बड़ा रेल हादसा, पिकअप वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।