प्रशांत किशोर की टीम में बड़ी दरार, जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

प्रशांत किशोर की टीम में बड़ी दरार, जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पटना के सदाकत आश्रम में हुए इस घटनाक्रम से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

प्रशांत किशोर की टीम में बड़ी दरार जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की सियासत में जारी उठापटक के बीच चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित भव्य मिलन समारोह के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी नेताओं को पार्टी का तिरंगा पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई।

ये नेता हुए शामिल

कांग्रेस में शामिल होने वालों में गोविंद आनंद, अमित आनंद, अभिराज सिंह, प्रशांत अभिषेक, शायक आलम और प्रोफेसर चंद्रिमा सिंह समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कांग्रेस ने जताया भरोसा

इस अवसर पर राजेश राम ने कहा कि जन सुराज से आए ये ऊर्जावान और अनुभवी साथी कांग्रेस को नई ताकत देंगे। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव इस बात का संकेत है कि लोग राहुल गांधी के विजन और कांग्रेस की समावेशी विचारधारा पर भरोसा जता रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने में कांग्रेस ही सक्षम है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के साथ मिलकर बिहार में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में राजीव मेहता, पंकज यादव और डॉ. परवेज़ हसन सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें - जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय पर शिकंजा, भू-माफिया कनेक्शन में वारंट जारी — गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल