गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

गोपालगंज में वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

गोपालगंज वायरल वीडियो केस अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत गिरफ्तारी पर रोक

गोपालगंज वायरल वीडियो केस: |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपालगंज -  गोपालगंज में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ चल रही गिरफ्तारी की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 मई को तय की गई है। यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर एक वायरल वीडियो सामने आया था।

हाईलाइट्स - 

  • गोपालगंज के सेमराव गांव के उपनयन कार्यक्रम से जुड़ा मामला
  • वायरल वीडियो में हथियार लहराने और अश्लील गानों का आरोप
  • पुलिस ने वीडियो के आधार पर दर्ज की थी प्राथमिकी
  • कोर्ट में वीडियो को एडिटेड और AI जनरेटेड बताया गया
  • अगली सुनवाई 30 मई को, अन्य आरोपियों पर राहत नहीं

वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 2 मई को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कथित रूप से हथियार लहराने और अश्लील गानों पर प्रदर्शन का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। इसी आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई।

कोर्ट में दलीलें और अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान विधायक पक्ष की ओर से दलील दी गई कि वायरल वीडियो एडिटेड है और इसे एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया हो सकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि वीडियो में स्पष्ट रूप से कोई हथियार दिखाई नहीं देता। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, हालांकि अन्य नामजद आरोपियों पर यह राहत लागू नहीं होगी। अब इस हाईप्रोफाइल मामले पर सबकी नजरें 30 मई की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
 

इसे भी पढ़ें - पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा

संबंधित सामग्री

किशनगंज एयरपोर्ट विस्तार को मिली मंजूरी, सीमांचल में विकास और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया पंख

बिहार

किशनगंज एयरपोर्ट विस्तार को मिली मंजूरी, सीमांचल में विकास और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया पंख

किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद सीमांचल में बेहतर हवाई संपर्क का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने जमीन अधिग्रहण और मुआवजा राशि को स्वीकृति देकर परियोजना को नई गति दी है।

CBSE में मैथिली को मिली जगह: मिथिलांचल के लिए ऐतिहासिक फैसला, मातृभाषा शिक्षा को बड़ा बढ़ावा

राजनीति

CBSE में मैथिली को मिली जगह: मिथिलांचल के लिए ऐतिहासिक फैसला, मातृभाषा शिक्षा को बड़ा बढ़ावा

CBSE ने मैथिली भाषा को अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर मिथिलांचल को बड़ी सौगात दी है। इस कदम से मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।


पटना में सीवर सफाई का नया युग: अब खतरनाक मेनहोल में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मी, आएंगी हाई-टेक स्कैवेंजर मशीनें

राजनीति

पटना में सीवर सफाई का नया युग: अब खतरनाक मेनहोल में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मी, आएंगी हाई-टेक स्कैवेंजर मशीनें

पटना नगर निगम मेनहोल और सीवर सफाई को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए हाई-टेक मशीनें खरीदने जा रहा है। साथ ही मानसून में आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त उपकरण भी तैनात किए जाएंगे।

तुम्हारा चाल-चरित्र ठीक नहीं… कहकर पिता ने बेटी का गला दबाया, फिर नदी में फेंका शव

क्राइम

तुम्हारा चाल-चरित्र ठीक नहीं… कहकर पिता ने बेटी का गला दबाया, फिर नदी में फेंका शव

नवादा में चरित्र विवाद के चलते पिता द्वारा अपनी शादीशुदा बेटी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया, जबकि पुलिस ने आरोपी परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्

पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा

क्राइम

पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा

सारण जिले के मशरक में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।