कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, रखा गया दो मिनट का मौन 

दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

By : Ark Sahuliyar
सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, रखा गया दो मिनट का मौन 

श्रीकांत/न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मौजूद नेता और कार्यकर्ता भावुक नजर आए. सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व, संघर्ष और गिरिडीह के विकास में उनके योगदान को याद किया.जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि झारखंड ने राजनीतिक क्षितिज पर एक चमकता सितारा खो दिया है. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को एक विचार बताते हुए कहा कि वे गुरुजी के सपनों का झारखंड बनाने को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे. अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य सोनू जैसे जनप्रतिनिधि गिरिडीह को शायद ही कभी मिले हों और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद किया. सभा में मोहम्मद अली खान, मोहम्मद शमीम समेत कई नेताओं ने अपने विचार साझा किए. श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा.

संबंधित सामग्री

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल