Thursday, Aug 14 2025 | Time 08:32 Hrs(IST)
  • अवंतीपोरा में केसर की तस्करी, चौकसी में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
  • रांची के होटल रेडिशन ब्लू में पुलिस की कार्रवाई, अवैध तरीके से चल रहा था जुए का खेल, 10 लोग गिरफ्तार
  • रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
  • झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में राशि बढ़ी, अब मिलेगा ये लाभ
  • भुवनेश्वर में फर्जी सैन्य भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, सेवानिवृत्त सैनिक संतोष कुमार सेठी गिरफ्तार
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का उलटफेर! कहीं बरसात तो कहीं चिलचिलाती धूप जानें आज के मौसम का हाल
झारखंड


Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने

Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने

प्रिंस यादव/न्यूज़11 भारत


गोड्डा/डेस्क: इंडिया गठबंधन की ओर से आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गोड्डा संसदीय सीट के प्रत्याशी का नाम घोषणा हो गई. गोड्डा सीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सामने कांग्रेस ने दीपिका पांडे को टिकट दिया है. वहीं, साल 2008 में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी रही है. दीपिका पांडेय सिंह राहुल गांधी के यूथ ब्रिगेड की कोर कमेटी मेंबर भी हैं. पहले उन्हें कांग्रेस यूथ विंग का महासचिव बनाया गया. फिर महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव और वर्तमान में दीपिका कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं वही पिछले चुनाव में उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में प्रभारी रह चुकी हैं.

 

दीपिका पांडे सिंह को 2019 में कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया और पहली बार कांग्रेस पार्टी से उन्हें टिकट दिया था. दीपिका पांडे के सामने भाजपा के दिग्गज और तीन बार के विधायक रहे अशोक कुमार भगत था. दीपिका पांडे ने अशोक भगत को पहले ही बार में हरा दिया था. उन्होंने कुल वोट 89224 वोट लाए थे और महागामा विधानसभा पर कब्जा किया फिर एक बार कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भरोसा जताया और उन्हें लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है. और गोड्डा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि निशिकांत दुबे लगातार तीसरी बार गोड्डा लोकसभा से सांसद रहे हैं और जीत दर्ज की है भाजपा प्रत्याशी निशिकांत के सामने कांग्रेस ने महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को मैदान में उतारा है. 

 


 

बता दें कि महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह का जन्म रांची में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था पुराने कांग्रेसी दिग्गज नेता अरुण पांडेय और प्रतिभा पांडेय की पुत्री हैं उनकी मां प्रतिभा पांडे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला शाखा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रही है उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्ष रांची में बिताए हैं आपको बता दे दीपिका पांडे 1994 - 97 में सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में जीव विज्ञान में बीएससी की डिग्री प्राप्त की उन्होंने 1998-20000 मैं जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची से बा सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई भी कि है बाद में उन्होंने 2008 - 2011 में ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में एलएलबी की पढ़ाई की वहीं दीपिका पांडेय सिंह फिलहाल अपने ससुर के विरासत संभाल रही हैं दीपिका पांडेय को शादी महगामा विधानसभा के चार बार के कांग्रेसी विधायक और मंत्री रहे अवध बिहारी सिंह के पुत्र इंजीनियर रत्नेश्वर सिंह से हुई है.

 

वहीं, पिछले दिनों निशिकांत दुबे का बयान काफी सुर्खियों में रहा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रदीप यादव चुनाव लड़े तो मैं चुनाव प्रचार नही करूंगा और कार्यकर्ता ही हमें जीता देंगे. इससे पहले भी निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे में खूब जुबानी जंग हुआ था. अब दोनों ही आमने-सामने चुनावी अखाड़े में होंगे.
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का उलटफेर! कहीं बरसात तो कहीं चिलचिलाती धूप.. जानें आज के मौसम का हाल
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 6:50 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा हैं. पिछले 24 घंटों में कहीं बादलों ने राहत दी तो कहीं धूप ने पसीना छुड़ा दिया. सबसे ज्यादा 58.3 मिमी बारिश गढ़वा में दर्ज की गई जबकि पतरातू में सिर्फ 5 मिमी पानी गिरा। रांची में दोपहर की तेज धूप के बाद शाम का मौसम सुहाना हो गया.

14 अगस्त को भी IAS विनय चौबे की बेल पर जारी रहेगी सुनवाई
अगस्त 13, 2025 | 13 Aug 2025 | 9:21 PM

झारखंड शराब घोटाला के आरोपी IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. जिसके बोद कोर्ट ने 14 अगस्त को मामले की सुनवाई की तारीख तय की गई है. हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस संजय द्विवेदी के कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई है.

विवादों की भेंट चढ़ा पुराना बाजार में यातायात पुलिस चौकी, उद्घाटन स्थगित
अगस्त 13, 2025 | 13 Aug 2025 | 9:01 PM

धनबाद के पुराना बाजार में यातायात पुलिस चौकी का उद्घाटन विवादों से घिर गया है. पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने निर्देश दिया था कि पुराना बाजार टोटो स्टैंड के पास पुलिस चौकी का उद्घाटन किया जाएगा.

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी की तात्कालिक मौसम चेतावनी, राजधानी रांची में एक से तीन घंटे में बारिश की संभावना
अगस्त 13, 2025 | 13 Aug 2025 | 7:02 PM

रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते राजधानी रांची में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात

आयुष्मान भारत योजनाओं की समीक्षा, अपर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
अगस्त 13, 2025 | 13 Aug 2025 | 6:45 PM

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज अपने कार्यालय में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तथा राज्यकर्मी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा, विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, एवं टाटा एआईजी, डेलोइट तथा एनआईसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.