जमशेदपुर क्राइम
एक्सक्लूसिव

जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस लोगों को धमकाती और उन पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है. 

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
जमशेदपुर में लगातार बढ़ते अपराध के बीच अब पुलिस-प्रशासन जांच के नाम पर आम जनता के साथ सख्त रवैया अपनाती नजर आ रही है. जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की टीम रात्रि गश्ती के लिए निकली. इस दौरान पुलिस की टीम ने जांच के नाम पर आम जनता के साथ जो रवैया अपनाया वह काफी निंदनीय है. दरअसल रात्रि गश्ती की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं, जिसमें पुलिस लोगों को धमकाती और उन पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है. 

पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान जनरल स्टोर समेत अन्य जगहों से रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों को खदेड़ रही थी. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों पर लाठियां चलायी. साथ ही कुछ लोगों पर पुलिस बेवजह चार्ज करती भी नजर आई. इतना ही नहीं पुलिस जनरल स्टोर के मालिकों को भी धमकाती नजर आई.

अपराधियों का गुस्सा आम जनता पर?

पुलिस प्रशासन के इस रेवैये को देख यही सवाल उठ रहा है कि क्या अपराध रोकने और आरोपियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस अपराधियों का गुस्सा अब आम जनता पर निकाल रही है? क्या शहर में अब आम जनता बाहर घुमने-फिरने के लिए नहीं निकल सकते हैं? क्या अपराधियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस लोगों को घर में कैद रहने के लिए कह रही है? 

जमशेदपुर जिले में अक्सर लोग रात के वक्त अपने सगे-संबंधियों के साथ बाहर टहलने या घुमने-फिरने के लिए निकलते हैं. ऐसे में पुलिस द्वारा राह चलते लोगों पर बरसाई जा रही लाठियां यही सवाल उठा रही है कि क्या अब शहर में आम लोग बाहर नहीं निकल सकते? 

जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम 

बताते चलें जमशेदपुर जिले में महज एक सप्ताह के भीतर ही अपराधियों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. डकैती, लूट, चोरी, गोलीबारी, हत्या ये सभी शहर आम हो गयी है.
कल 26 सितंबर को ही दिनदहाड़े अपराधियों ने मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग की घटना में तीन युवक घायल हुए हैं. वहीं आदित्यपुर में भी 25 सितंबर की रात फायरिंग की घटना सामने आई थी. ब्राउन शुगर में वर्चस्व को लेकर तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मारी थी. घायल युवक का TMH में इलाज चल रहा है. 
इसके अलावा गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में करोड़ों की डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की भी घटना सामने आई है. 
ये तमाम अपराधिक घटनाएँ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 


 

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र