OBC, EBC, सवर्ण, दलित, मुसलमान.. नीतिश सरकार के मंत्रीमंडल में नए मंत्रियों के ये है जातीय समीकरण

मुसलमान समाज से जेडीयू ने अपने कोटे से जमा खान को बनाया मंत्री

By : Jeevan Verma
OBC, EBC, सवर्ण, दलित, मुसलमान.. नीतिश सरकार के मंत्रीमंडल में नए मंत्रियों के ये है जातीय समीकरण

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर से बन गई है. बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतिश कुमार को एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करवाया. साथ में बीजेपी कोटे से दो उप सीएम भी बनाए गए एक सम्राट चौधरी दूसरा विजय कुमार सिन्हा. नीतिश कुमार के अलावे एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. नीतिश को भले ही सीएम पद की शपथ दिलवाई गई लेकिन बीजेपी ने खुद को बड़े भाई के रुप में पेश किया है. एनडीए में जेडीयू के तरफ से जहां 8 मंत्री बने वहीं बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री बनाए गए हैं. 

अल्पसंख्यक को भी प्रतिनिधित्व
एनडीए के तरफ से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के तरफ से दो मंत्री की शपथ दिवाई गई. वहीं जीतन राम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक एक मंत्री ने शपथ ली. एनडीए ने मंत्री मंडल में सामाजिक व जातीय समीकरण को साधने का पूरा प्रयास किया है. अगड़ी जाति से लेकर पिछड़ी जाती तक यहां तक की अल्पसंख्यक को भी प्रतिनिधित्व देने का काम किया है. 

किस जाति को कितने मंत्री
नीतिश की सरकार में बिहार में कुल 8 अगड़ी जाति को मंत्री बनाया गया है. बीजेपी ने जहां अपना वोट बैंक का ख्याल रखते हुए 5 अगड़ी जाती को मंत्री बनाया वहीं जेडीयू के तरफ से दो अगड़ी जाती नेताओ को मंत्री बनाया गया है. वहीं ओबीसी व इबीसी समुदाय से सबसे ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं. एनडीए सरकार मे कुल 12 मंत्री ओबीसी, ईबीसी व वैश्य समुदाय से बनाए गए हैं. मंत्रीमंडल में दलित समुदाय से 5 मंत्री बनाए गए हैं. वहीं जेडीयू ने अपने कोटे से एक मुस्लिम समाज से भी मंत्री बनाया है. 

अगड़ी जाति के कितने मंत्री
एनडीए सरकार में अगड़ी जाती से बनाए गए 8 मंत्रियों में से दो भुमिहार, 4 राजपूत, एक ब्राह्मण एक कायस्थ को मंत्री बनाया है. 

ओबीसी-ईबीसी-वैश्य समाज से भी मंत्री
बिहार के नए सरकार के गठन में नीतिश कुमार समेत 13 मंत्री ओबीसी ईबीसी व वैश्य समुदाय से बनाए गए हैं. इस तरह से इस समुदाय को सबसे ज्यादा तरजीह दिया गया है. बीजेपी ने कोइरी समुदाय से सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया है. वहीं यादव समाज से रामकृपाल यादव को मंत्री बनाया गया है. धानुक जाति से सुरेंद्र मेहता, कहार जाति से डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, तेली समाज से आने वाले नारायण प्रसाद और मल्लाह समाज से आने वाली रमा निषाद मंत्री बनी हैं. वैश्य समाज से दो मंत्री बने हैं, जिसमें डॉ. दिलीप जायसवाल और अरुण शंकर प्रसाद शामिल हैं.

दलित-मुस्लिम मंत्री भी
नीतिश कुमार के अगुवाई वाले मंत्रीमंडल में पांच दलित समुदाय के सदस्य को मंत्री बनाया गया है. दलित चेहरे के तौर पर बीजेपी ने अपने कोटे से लखेंद्र पासवान व सुनील कुमार को मंत्री बनाया है. चिराग की पार्टी से संजय कुमार पासवान को मंत्री बनाया गया है. जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया गया है. 

एनडीए में दलित समुदाय से दुसाध समुदाय से दो मंत्री, ओक मुसहर व एक पासी समुदाय से मंत्री बनाया गया है. वहीं रविदास समुदाय से एक मंत्री बनाया गया है. मुसलमान समाज से जेडीयू ने अपने कोटे से जमा खान को मंत्री बनाया है. इससे नीतिश की बिहार सरकार में सभी समाज की सहभागिता आपको देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ेंः- ऑफिस को डेटिंग जोन बनाने में ये है भारत की रैंकिंग, अमेरिका-यूके को पीछे छोड़ा

संबंधित सामग्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है. 

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

IPL के धूम-धड़ाक की फिर शुरू हुई तैयारी, अबकी बार भारत में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, गोवा में होगा मिनी ऑक्शन

नीलामी की तारीखों, आयोजन स्थल और किन खिलाड़ियों पर लगेगा दांव बीसीसीआई इसकी घोषणा बाद में करेगा<br/>

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

बदल गया पटना जंक्शन के सब-वे का नाम, यहां जानें नया नाम 

पटना जंक्शन के सब-वे का नाम अब बदल गया है। इस सब-वे की पहचान अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ के नाम से होगी।