न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: धनबाद में आतंक और रंगदारी का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गैंग के प्रमुख सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया, जहां पूछताछ में कई सनसनीखेज राज सामने आए हैं.
गैंग के लिए तकनीकी और वित्तीय मैनेजमेंट संभालता था मेजर
बुधवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि धनबाद पुलिस की गिरफ्त में आया सैयद अब्बास नकवी उर्फ मेजर, प्रिन्स खान गैंग का वह अहम सदस्य है, जो पिछले कई वर्षों से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था. पुलिस पूछताछ में मेजर ने करीब तीन दर्जन मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही उसने बताया कि वह गैंग के लिए तकनीकी और वित्तीय मैनेजमेंट संभालता था. जैसे वर्चुअल नंबर उपलब्ध कराना, धमकी भरे कॉल करना, और रंगदारी की रकम को हवाला, बैंक ट्रांसफर और बिटकॉइन के जरिए प्रिंस खान तक पहुंचाना.
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ चुका है प्रिंस खान
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पुलिस दबाव के कारण प्रिन्स खान दुबई से भागकर पाकिस्तान में शरण लिए हुए है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ चुका है. मेजर ने बताया कि गैंग में दरार भी आ गई थी और पाकिस्तान जाने को लेकर मतभेद के बाद उसे गैंग से अलग कर दिया गया था.
कई बड़े आपराधिक मामलों का भी खुलासा
मेजर ने कई बड़े आपराधिक मामलों का भी खुलासा किया है, जिसमें रंजीत सिंह हत्याकांड, नन्हें खान की हत्या, उपेंद्र सिंह मर्डर केस और कई व्यवसायियों पर गोलीबारी व बमबाजी की घटनाएं शामिल हैं. वर्ष 2023 में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी ने एक षड्यंत्र के तहत प्रिंस खान की मदद से कराई गई थी. बताया जाता है कि उपेंद्र सिंह की पत्नी का किसी अन्य के साथ अवैध संबंध था और यही उपेंद्र की मौत का कारण बना. जिसमे प्रिंस खान ने उसकी पत्नी की मदद की थी.
दहशत फैलाने के लिए कुछ मीडिया से जुड़े लोगों का भी इस्तेमाल
इसके अलावा उसने यह भी बताया कि गैंग ने 100 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल रंगदारी की रकम के लेनदेन के लिए किया. चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि गैंग द्वारा दहशत फैलाने के लिए कुछ मीडिया से जुड़े लोगों का भी इस्तेमाल किया गया, जबकि कई सफेदपोश और राजनीतिक संपर्कों की भी जांच चल रही है.
नशीली दवाओं का आदि है प्रिंस खान
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूछताछ में सैफी ने बताया है कि प्रिंस खान नशीली दवाओं का आदि है और वह बदहवास होने तक नशा करता रहता है. सैफी के अनुसार उसके अलग होने के बाद प्रिंस खान के गैंग का संचालन उसका भाई गोपी खान, गोपी खान का साला ऋत्विक खान उसका एक अन्य रिशेतदार आदिल, प्रिंस खान की दो पत्नियां दुबई में रहकर कर रही हैं. इसके अलावा प्रिंस खान के भारत में रह रहे दो भाई एवं अन्य रिशेतदार भी उसके गैंग को मदद पहुंचा रहे हैं. सैफी के अनुसार कुछ माह पहले तक धनबाद से करीब 1 करोड़ रुपये हर महीने रंगदारी वसूल रहा था, जो अब काफी कम हो गया है.
एसएसपी ने बताया कि अभी भी धनबाद के कई हिस्सों से व्यपारियों द्वारा प्रिंस खान को रुपये भेजे जा रहें हैं. उन्होंने कहा कि अब प्रिंस खान को रुपये भेजना बंद करें, क्योंकि अब आप प्रिंस खान को पैसे भेजते हैं तो समझिए आप एक आतंकवादी को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और प्रिन्स खान गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.
ये भी पढ़ें- रांची में नशा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
धनबाद में प्रिंस खान गैंग का बड़ा पर्दाफाश, मेजर की गिरफ्तारी से खुला पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन
रंगदारी, गोलीबारी और 100+ बैंक खातों का खुलासा... कई हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार
संबंधित सामग्री
बोकारो: तेतुलिया लैंड स्कैम मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त किंग पिन शैलेश की संपत्ति जब्त
शैलेश सिंह के विरुद्ध चार्जशीट भी दायर की गयी है.
धनबाद: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी, आरोपी पंकज गुप्ता हिरासत में
आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़, पलामू समेत कई थानों में एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है.
बंगाल की खाड़ी में हलचल, बन रहा नया सिस्टम; झारखंड में फिर बदल सकता है मौसम
बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनता दिख रहा है, मौसम विभाग ने इस पर नजर बनायी हुई है.
लेशी सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, SIR को लेकर बोलीं- हंगामा करने से...
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि SIR की प्रक्रिया हर समय होती है।
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में FIR कराने अरगोड़ा थाना पहुंची भाजपा
मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अरगोड़ा थाना पहुंचा.