न्यूज़11 भारत
बेंगलुरु/डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठ गए हैं. दरअसल बेंगलुरु से एक घटना सामने आई, जिसमें AI की बड़ी गलती उजागर हुई है. बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे ने गिटार को बाइक के पीछे बैठा बिना हेलमेट के आदमी समझ कर वाहन का चालान काट दिया. घटना 15 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के रहने वाले सौविक दत्ता शहर में अपनी पत्नी का स्कूटर चला रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पीठ पर एक गिटार रखा था. लेकिन आउटर रिंग रोड पर लगे AI युक्त कैमरे ने यह दृश्य देखा, तो उसे वह गिटार नहीं बल्कि स्कूटी के पीछे बिना हेलमेट पहना हुआ आदमी लगा. बस फिर क्या था AI युक्त कैमरे ने सुरक्षात्मक हेलमेट न पहनने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया.
अगले दिन ट्रैफिक पुलिस ने सौविक दत्ता को फोटो के सबूत के साथ चालान जारी किया गया. पूरा मामला समझने के बाद सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से चालान रद्द करने की अपील की.
इस मामले पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट का जवाब देते हुए दत्ता से कहा, "उल्लंघन को ठीक कराने के लिए automationpubbcp@ksp.gov.in पर ईमेल करें या 080-22943381, 22942883 पर संपर्क करें."
इसे भी पढ़ें: 2 हजार से अधिक UPI भुगतान पर चार्ज मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई