न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बिहार में विधानसभा 2025 के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को हो रहा है. चुनाव में आरजेडी के तरफ से छपरा विधानसभा सीट से भोजपूरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं. नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामें के अनुसार खेसारी लाल के पास लगभग 24 करोड़ रुपए की नेट वर्थ बताई जा रही है.
खेसारी की पत्नी भी है करोड़पति
हाल ही में एक इंटरव्यू में खेसारीलाल यादव ने कहा था कि वे राजनीति में पैसा कमाने नहीं आ रहे हैं. कमाई तो अपने पेशे से वे करोड़ों की करते ही है, खेसारी लाल के द्वारा हलफनामें में उन्होने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया था. जिसमें उन्होने करीब 24 करोड़ रुपए नेटवर्थ का खुलासा किया था.
खेसारी लाल के पास नेटवर्थ के रुप में 16.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति जबकि 7.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.
लाखों का सोना, 3 करोड़ की कार
खेसारी लाल के पास करीब 35 लाख रुपए से भी ज्यादा का गोल्ड ज्वेलरी है. जबकि उनका कार कलेक्शन भी शानदार है. रिपोर्ट के अनुसार उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर जैसी लगभग 3 करोड़ रुपए की कार है, पटना में फ्लैट है, मुंबई में आलीशान घर है.
ये है खेसारी लाल की इनकम
एक रुपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना कमाई करीब 75 से 85 लाख रुपए बताई जाती है. एक फिल्म करने के लिए खेसारी लाल लगभग 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं. वहीं एक स्टेज शो में गाने के लिए 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं. महीने में 3,4 स्टेज शो कर ही लेते हैं. इस हिसाब से उनकी सालाना कमाई 70 से 80 लाख रुपए के आसपास हो जाती है.
गरीबी के दिन भी देखे
करोड़पति के लिस्ट में शुमार खेसारी लाल कभी गरीबी के दिन भी बिताए हैं. करीब 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके खेसारी लाल के पिता कभी सड़क पर ठेले में सामान बेचा करते थे. घर चलाने के लिए दूध भी बेचना पड़ा था. एक रिपोर्ट के अनुसार सड़क पर लिट्टी चोखा भी बेचा है. भोजपूरी सिनेमा में आने के बाद खेसारी लाल का दिन बदला और अब वे राजनीति में कदम रख चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः- Tejashwi Yadav Networth: 8 करोड़ की संपत्ति और इतना सोना के मालिक हैं तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री भी पीछे नहीं..