न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. ये आंकड़ा पहले चरण के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग के शुरुआती उत्साह को दर्शाता है.
शाम 5 बजे तक अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत:
मधेपुरा- 65.74%
सहरसा- 62.65%
दरभंगा- 58.38%
मुजफ्फरपुर- 64.63%
गोपालगंज- 64.96%
सिवान- 57.41%
सारण- 60.90%
वैशाली- 59.45%
समस्तीपुर- 66.65%
बेगूसराय- 67.32%
खगरिया- 60.65%
मुंगेर- 54.90%
लखीसराय- 62.76%
शेखपुरा- 52.36%
नालंदा- 57.58%
पटना- 55.02%
भोजपुर- 53.24%
बक्सर- 55.10%
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. शुरुआती घंटे में मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा गया और सभी मतदान केंद्र पर वोटिंग सुचारू रूप से जारी है. यह आंकड़ा पहले चरण के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग शुरुआती उत्साह को दर्शाता है. सबसे अधिक बेगूसराय में 59.82% वोटिंग दर्ज किया गया, मुजफ्फरपुर में 58.40% वोटिंग दर्ज किया गया गोपालगंज में 58.17% वोट दर्ज किया गया.
दोपहर 3 बजे तक अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत:
मधेपुरा- 55.96%
सहरसा- 55.22%
दरभंगा- 51.75%
मुजफ्फरपुर- 58.40%
गोपालगंज- 58.17%
सिवान- 50.93%
सारण- 54.60%
वैशाली- 53.63%
समस्तीपुर- 56.35%
बेगूसराय- 59.82%
खगरिया- 54.77%
मुंगेर- 52.17%
लखीसराय- 57.39%
शेखपुरा- 49.37%
नालंदा- 52.32%
पटना- 48.69%
भोजपुर- 50.07%
बक्सर- 51.69%

दोपहर 1 बजे तक अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत:
मधेपुरा- 44.16%
सहरसा- 44.20%
दरभंगा- 39.35%
मुजफ्फरपुर- 45.41%
गोपालगंज- 46.73%
सिवान- 41.20%
सारण- 43.06%
वैशाली- 42.60%
समस्तीपुर- 43.03%
बेगूसराय- 46.02%
खगरिया- 42.94%
मुंगेर- 41.47%
लखीसराय- 46.37%
शेखपुरा- 41.23%
नालंदा- 41.87%
पटना- 37.72%
भोजपुर- 41.15%
बक्सर- 41.10%

सुबह 11 बजे तक अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत:
मधेपुरा- 28.46%
सहरसा- 29.68%
दरभंगा- 26.07%
मुजफ्फरपुर- 29.66%
गोपालगंज- 30.04%
सिवान- 27.09%
सारण- 28.52%
वैशाली- 28.67%
समस्तीपुर- 27.92%
बेगूसराय- 30.37%
खगरिया- 28.96%
मुंगेर- 26.68%
लखीसराय- 30.32%
शेखपुरा- 26.04%
नालंदा- 26.86%
पटना- 23.71%
भोजपुर- 26.76%
बक्सर- 28.02%

बक्सर जिले के चारों विधानसभा का मतदान प्रतिशत इस प्रकार से हैं
09:00 बजे से 11:00 बजे तक का रिपोर्ट
- 199-ब्रह्मपुर 28.66 %
- 200-बक्सर 28.12 %
- 201-डुमरांव 26.73 %
- 202-राजपुर 28.51 %
डॉ सत्येन्द्र यादव के गाड़ी के उपर हमला
मांझी विधानसभा के महागठबंधन के निवर्तमान विधायक रहे डॉ सत्येन्द्र यादव के गाड़ी के उपर हमला हुआ है. असमाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दी है. मौके पर प्रशासन पहुंची और स्थिति को संभाल लिया. इस हमले में महागठबंधन के विधायक बाल-बाल बचे. बता दें कि विधायक स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे. उसी दौरान हमला किया गया.
राजद विधायक डॉ. रामानंद यादव का आक्रोशित लोगों ने किया घेराव
पटना के फतुहा के राजद विधायक डॉ. रामानंद यादव का आक्रोशित लोगों ने घेराव किया है. डॉ. रामानंद यादव वोट बहिष्कार के बाद राजद विधायक आक्रोशित लोगों के बीच समझाने पहुंचे थे. SDO और SDPO के समझाने के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ. जमीनी विवाद को लेकर वोट बहिष्कार किया है.

बेलागंज में प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव बोले – सत्तारूढ़ दल की साजिश से फंसाया जा रहा झूठे मुकदमों में
गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक तापमान चढ़ गया है. महागठबंधन के राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार यादव ने जिला प्रशासन पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है. गया शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विश्वनाथ यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं था, लेकिन घोषणा होते ही उन पर चार फर्जी मुकदमे, जिनमें पॉकेटमारी जैसा हास्यास्पद आरोप भी शामिल है, दर्ज कर दिए गए हैं.
उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों और जनप्रतिनिधियों पर भी सीसीए और 107 जैसे केस लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा जा सके. यादव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जदयू प्रत्याशी को जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है और उसी के सहयोग से उन्हें चुनाव में हराने की साजिश रची जा रही है.
उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें किसी भी झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा सकती है. वहीं, जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भी प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा है.
सहरसा में दोपहर 12 बजे तक 36.30 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में जारी वोटिंग प्रक्रिया
जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में सहरसा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. दोपहर 12 बजे तक कुल 36.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके. वहीं मतदाताओं में विकास और बदलाव के मुद्दों पर मतदान करने की चर्चा रही. कई मतदाताओं ने बताया कि वे प्रदेश में बदलाव चाहते हैं, वहीं कुछ मतदाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर मतदान कर रहे हैं.
प्रथम बार मतदान करने वाली प्रीति कुमारी ने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं और विकास के मुद्दे पर अपना पहला वोट डाला है. नगर निगम मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार झा ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था पूर्ण रूप से सुदृढ़ है और सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जा रहा है.
छपरा से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने किया मतदान
छपरा से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने आज अपना मतदान किया और उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है और विकास करना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है. बिहार में हॉस्पिटल की व्यवस्था ठीक नहीं है, रोड की व्यवस्था ठीक नहीं है, विद्यालय की व्यवस्था ठीक नहीं है. इस तरीके से विपक्ष बिहार में बिहारवासियों को झूठ बोलकर गुमराह करते आए है और इस बार बिहार की जनता जो है उनका जवाब देने का काम करेगी और बदलाव करेगी.
छपरा में अधिकारियों ने किया मतदान
छपरा शहर के आंबेडकर भवन स्थित आदर्श बूथ पर जिलाधिकारी अमन समीर और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में जिले की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और मतदान प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है.

Disclaimer: ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है. ताजा जानकारियों के लिए कृपया इस पेज तो रिफ्रेश करते रहें.
बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने किया मतदान
दरभंगा में बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि हमने अपना मत का प्रयोग किया है. 100% मतदान हो रहा है और निश्चित रूप से फिर एनडीए सरकार बनेगी. कहा कि विपक्ष हार का बहाना ढूंढ रही है.
NDA प्रत्याशी श्रवण कुमार ने आज अपने परिवार संग किया मतदान
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार ने आज अपने परिवार संग पैतृक गांव बेन के बूथ संख्या 271 पर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने बिहार में 90 से 99 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस बार महागठबंधन का सुपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा.उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं.
खेसारी लाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग राम मंदिर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है. नाचने-गाने वाले कभी कलेक्टर नहीं बनते. मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा आस्था के केंद्र हैं किसी को भी दूसरों की आस्था पर चोट पहुंचाने का अधिकार नहीं है.
श्रवण कुमार ने आगे कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी तो बिहार में 23,000 विद्यालय खोले गए, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय और खेल अकादमी स्थापित की गई. उन्होंने गर्व से बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्जीवन भी एनडीए सरकार की ही देन है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा अगर खेसारी लाल यादव के हिसाब से सभी नाचने गाने वाले बन जाए तो बिहार और तरक्की करेगा. असली विकास ज्ञान और अध्यात्म से होता है, न कि नाच-गाने से.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक औसतन 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया हैं. जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें सहरसा में सबसे अधिक 15.27% मतदान हुआ है, जबकि पटना में अब तक सबसे कम 11.22% मतदान दर्ज किया गया हैं.
सुबह 9 बजे तक अन्य जिलों की स्थिति इस प्रकार रही:
बेगूसराय- 14.60%
मुजफ्फरपुर- 14.38%
वैशाली- 14.30%
खगड़िया- 14.15%
गोपालगंज- 13.97%
मधेपुरा- 13.74%
मुंगेर- 13.37%
सीवान- 13.35%
बक्सर- 13.28%
सारण- 13.30%
लखीसराय- 13.39%
भोजपुर- 13.11%
शेखपुरा- 12.97%
समस्तीपुर- 12.86%
दरभंगा- 12.48%
नालंदा- 12.45%
Disclaimer: ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है. ताजा जानकारियों के लिए कृपया इस पेज तो रिफ्रेश करते रहें.
मुजफ्फरपुर में सुबह 7 बजे से मतदान जारी
पहले चरण के चुनाव के तहत आज मुजफ्फरपुर में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 200, 201, 202 में मतदान जारी है. लोग कतर में खड़े होकर अपने-अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं. लोगो का कहना है कि शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा हैं. इस सियासी मंथन में तीन करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और सभी बूथों पर कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई हैं.
इस चरण में कई प्रमुख सीटों पर खास नजर हैं. राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव और तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं. अलीनगर से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही है जबकि लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की किस्मत का फैसला होगा. मोकामा से JDU के बाहुबली अनंत सिंह चुनावी मैदान में है, जिन्हें अपने विरोधी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. रघुनाथपुर में RJD के दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की चुनावी लड़ाई भी चर्चा में हैं.
बता दें कि, पहले चरण की वोटिंग के बाद 11 नवंबर को 122 सीटों पर दूसरा चरण होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर मतदान करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
कई हॉट सीटों पर कड़ा मुकाबला
इस चरण की कई सीटें सियासी रूप से बेहद अहम मानी जा रही है, जहां दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं.
- सबसे ज्यादा चर्चा राघोपुर सीट की है, जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार यादव के बीच कांटे की टक्कर हैं.
- मोकामा विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में हैं. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यह सीट और भी संवेदनशील मानी जा रही हैं. यहां पूर्व विधायक अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी आमने-सामने हैं.
- तारापुर सीट पर मुकाबला भी दिलचस्प हैं. यहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए की ओर से मैदान में है जबकि आरजेडी के अरुण कुमार उनसे सीधी टक्कर ले रहे हैं.
- महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव, आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और लोजपा के संजय सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हैं.
- अलीनगर सीट पर बीजेपी ने इस बार लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया हैं. उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से हैं.
लालू परिवार ने किया मतदान, राबड़ी देवी ने दोनों बेटों को दी जीत का आशीर्वाद
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 18 जिलों की 121 सीटों पर शुरू हो चुकी है. लालू परिवार ने अपने मतदान का अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वोट डाल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जीत का आशीर्वाद दिया. उन्होंने बातचीत में कहा, 'मेरे दोनों बेटे जनता की सेवा कर रहे हैं, जनता का प्यार उन्हें जरूर मिलेगा.'
पटना में विधानसभा चुनाव के तहत आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया जारी हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंत्री नितिन नवीन पटना के मिलर हाई स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. साथ ही भाजपा संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया भी मतदान करने पहुंचे.
वहीं, बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान जारी हैं. इस सीट से जदयू प्रत्याशी निरंजन राय और राजद की डॉ. रेणु कुशवाहा अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. पटना समेत पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.
लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने आज सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला.
मतदान के बाद उन्होंने कहा, “हमने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई हैं. अपने वोट से हम देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को चुनते हैं. आज बिहार के लोगों में नया उत्साह है, क्योंकि यह चुनाव उस बदलाव का प्रतीक है, जिसमें बिहार अराजकता, जंगलराज और गुंडाराज से पूरी तरह आज़ाद होगा.” विजय सिन्हा ने जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और विकास तथा सुशासन के पक्ष में अपनी भूमिका निभाएं.
जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने सुबह 7 बजे से पहले लाइन में लगकर किया मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव के मतदान केंद्र संख्या 73 पर मतदान की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई. इसी केंद्र पर कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने सुबह 7 बजे से पहले ही लाइन में लगकर मतदान किया.
अलीनगर में मतदान से पहले मैथिली ठाकुर ने की पूजा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले लोकगायिका और अलीनगर से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने आज सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा करने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा, “मैं हर दिन पूजा करके अपना दिन शुरू करती हूं. चुनाव के दौरान मैं बहुत कुछ नया सीख रही हूं. मेरी पूरी कोशिश है कि मतदान के दौरान किसी भी वोटर को कोई परेशानी न हो."
पूरे उत्साह के साथ मतदान करें- पीएम मोदी
बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
'मतदान हर हाल में कीजिएगा, बिहार तभी खुशहाल होगा..', तेजस्वी की अपील
सभी बिहार के भाग्य विधाताओं को मेरा प्रणाम।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 5, 2025
आज मतदान का महत्वपूर्ण दिन है। बिहार की आगे की नियति कैसी होगी ये आपके द्वारा दबाया गया एक बटन तय करेगा। लोकतंत्र, संविधान और मानवीयता के हित हेतु आपका मतदान करना बहुत आवश्यक है। मैं सभी मतदाताओं से, विशेष रूप से पहली बार अपने मत का… pic.twitter.com/szaAZykLUy
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का तांडव! रांची समेत कई जिलों का तापमान गिरा, ला नीना का दिखा असर