Saturday, Jul 12 2025 | Time 17:51 Hrs(IST)
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
  • BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
  • पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
  • सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
  • सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • झारखंड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेत्र अस्पताल लगभग बनकर तैयार
  • अहमदाबाद के जिस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत मारे गये थे 275 लोग, आ गयी उसकी प्रारम्भिक रिपोर्ट
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • पूरी तरह से चुनावी मूड में आये नीतीश कुमार, चुनाव से पहले बिहार वासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा
  • बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
झारखंड


डीएवी कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की हुई शुरुआत, विद्यालय के 50 बच्चों का किया गया चयन

एनसीसी देश भक्ति के साथ अनुशासन सिखाता है - प्राचार्य
डीएवी कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की हुई शुरुआत, विद्यालय के 50 बच्चों का किया गया चयन

विश्वकर्मा भारती/न्यूज़ 11भारत


बेरमो/डेस्क: डीएवी पब्लिक  स्कूल  सीसीएल  कथारा में बहुप्रतीक्षित एनसीसी के आर्मी यूनिट की शुरुआत हुई,  ज्ञातव्य हो कि विद्यालय में पहले से ही एनसीसी के 'नेवेल यूनिट' के 50 विद्यार्थी विद्यमान है, 5 जुलाई, शनिवार के दिन हजारीबाग से झारखंड 22 एनसीसी बटालियन के अधिकारी आए जिसमें सूबेदार अनिल कुमार, नायक  सूबेदार सुरेंद्र चंदेल  और हवलदार संजीव कुमार शामिल  थे ,इन्होने विद्यालय के 50 बच्चों का चयन किया, चयन प्रक्रिया में 14 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के बच्चों को शामिल किया गया, चयन शारीरिक क्रियाशीलता, दौड़ प्रतियोगिता, अनुशासन इन आधारों पर किया गया, नृत्य ,संगीत में पारंगत विद्यार्थियों को भी इसमें प्राथमिकता दी गई, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिव प्रकाश सिंह को इस यूनिट का सी.टी.ओ. नियुक्त किया गया है, एनसीसी अपने कैडेट्स को A, B तथा C सर्टिफिकेट प्रदान करता हैl यह सर्टिफिकेट्स विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते हैं ,इससे उन्हें भविष्य में कई तरह की प्राथमिकताएं भी मिलती है जिनमें सरकारी नियुक्तियाँ , सेना, एनडीए, सीडीएस आदि का चयन प्रमुख है, विद्यालय में हर सप्ताह एनसीसी की कक्षाएं चलेंगी जिनका संचालन सी.टी.ओ. करेंगे, समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण हेतु कैंप भी लगाया जाएगा जिसमें यह बच्चे अतिरिक्त दक्षता प्राप्त करेंगे,


विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने इस शुरुआत को एक बड़ी उपलब्धि बताया,उन्होंने कहा कि एनसीसी के दो यूनिटों का विद्यालय में होना गर्व की बात है, एनसीसी देश भक्ति  के साथ-साथ अनुशासन की भी शिक्षा देता है जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने इन बच्चों को शुभकामना देते हुए यह आशा जताई कि यह बच्चे ज्यादा से ज्यादा की संख्या में B और C सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे, चयनित विद्यार्थी समाज तथा विद्यालय के लिए मिसाल बनकर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे, प्राचार्य ने हजारीबाग से आए एनसीसी अधिकारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आशा व्यक्त की कि वे पूरे मनोयोग  से  विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे, कैडेट्स के चयन  की प्रक्रिया को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार सिंह शिव प्रकाश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही.


यह भी पढ़ें: पुलिस विभाग की नई पहल, अब डायल 112 की हर शिकायत पर अफसरों की सीधी नजर; जवाबदेही बढ़ेगी

अधिक खबरें
BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:37 PM

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रांची जिला के कांके प्रखण्ड के चामगुरू गांव में शनिवार को राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख संक्रामक रोग पीपीआर से बचाव के लिए 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का टीकाकरण किया गया.

पलामू क़िला, टाइगर सफारी एवं झारखंड ईको टूरिज्म के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की उच्च स्तरीय बैठक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:26 PM

आज मंत्री सुदिव्य कुमार जी के कार्यालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में पर्यटन सचिव एवं वन सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में झारखंड में पर्यटन एवं वन क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

कैंसर एक जटिल बीमारी, संवेदना और अपनत्व की सबसे ज्यादा जरूरत - राज्यपाल
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 5:17 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को ‘रांची कैंसर समिट–2025’ का उद्घाटन किया. होटल रेडिशन ब्लू, रांची में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कैंसर को एक जटिल बीमारी बताते हुए कहा कि यह बीमारी न केवल व्यक्ति के शरीर को, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है.

सुदिव्य कुमार ने MS धोनी से झारखंड के खेल के विकास में मांगा सहयोग, पूर्व कप्तान का भी रुख सकारात्मक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 4:56 PM

झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की मुलाकात हुई. दोनों की यह मुलाकात झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम में हुई. दोनों की इस मुलाकात के दौरान जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद रहे. धोनी के मित्र चित्तू भी मुलाकात के वक्त उपस्थित थे.

सरकार की प्राथमिकता है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग तक हर योजना का लाभ पहुंचे - मंत्री चमरा लिंडा
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 4:39 AM

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी. बैठक में अध्यक्षता मंत्री चमरा लिंडा के साथ विभागीय सचिव कृपा नंद झा, कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी तथा राज्य के सभी जिलों के परियोजना निदेशक