Wednesday, Jul 16 2025 | Time 04:08 Hrs(IST)
झारखंड » बोकारो


9 मार्च को बोकारो में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

9 मार्च को बोकारो में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कृपा शंकर: न्यूज़11 भारत 




बोकारो/डेस्क: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो पवन कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सभी विभागों के साथ अलग- अलग बैठक की जा रही है. 








राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

इसी क्रम में बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई. साथ ही बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं, सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिया गया. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो पवन कुमार ने अधिकतम लोगों को इस लोक अदालत का लाभ मिले, इसको लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की. उन्होनें पक्षकारों से भी अनुरोध किया कि इस अवसर का लाभ उठाए एवं अपने सुलहनीय वादो का निःशुल्क निष्पादन कराए. जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव सुश्री नीभा रंजना लकड़ा ने उक्त आशय की जानकारी दी.
अधिक खबरें
बिजली की अनियमितता को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर कई गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 9:56 PM

बिजली की अनियमितता को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर कई गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. जहां कई गावों में अनियमित बिजली आपूर्ति के साथ ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों की मांग विभाग द्वारा पूरी नही की जा रही है. वहीं सोमवार को मानपुर,नाराडीह एंव पस्तुबड़ी गांव में विभाग के इस

बोकारो में पांच महिलाओं की वज्रपात से हुई मौत, मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:55 PM

झारखंड में भारी बारिश के साथ आपताओं का कहर जारी है. बोकारो पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में 5 महिलाओं की वज्रपात से मौत की खबर आ रही है. जहां धनरोपनी करते समय 2 महिलाओं की मौत मौके पर हो गयी है जबकि 2 अन्य महिलाएं और एक युवती घायल भी हुई हैं. इनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वज्रपात से हुए इस हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया है.

झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्रशेखर दुबे का निधन मजदूर जमात के लिए अपूर्णीय क्षति - वरूण कुमार सिंह
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 1:40 PM

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जारंगडीह स्थित कार्यालय में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद दुबे स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया.

जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 11:05 PM

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक नरेश प्रसाद चौधरी की बेटी प्रियांशु माला चौधरी ने बेरमो का मान बढ़ाया. प्रियांशु माला राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने बदहाल शैक्षणिक स्थिति पर की परिचर्चा
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:13 PM

आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से शैक्षणिक बदहाल स्थिति एवं छात्रों का फर्ज विषय पर परिचर्चा का आयोजन रविवार को बरमसिया प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में किया गया. इस दौरान संगठन के केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष सौरभ घोष ने छात्र प्रतिनिधियों को सुना और वर्तमान में केंद्र और राज्य की बदहाल