Thursday, Jul 3 2025 | Time 15:10 Hrs(IST)
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था
  • मुख्यमंत्री का अनुरोध ठुकरा कर BJP ने झारखंड के आदिवासियों का अपमान किया: डॉ इरफान अंसारी
  • बिहार में नीतीश कुमार ने बढ़ाया अपना कुनबा, बहुजन लोकदल का पार्टी में विलय
  • बिहार में नीतीश कुमार ने बढ़ाया अपना कुनबा, बहुजन लोकदल का पार्टी में विलय
  • कोंग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा नहीं मिला रातू रोड फ्लाईओवर का निमंत्रण
  • सरसडंगाल एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, फर्जीवाड़ा का आरोप
  • अनाया बांगर का जेंडर ट्रांजिशन! पिता संजय बांगर की बेटी ने सर्जरी के सफर में बयां की अपनी तकलीफ
  • राजधानी रांची के कडरू में ट्रक और कार के बीच भीषण भिडंत
  • झामुमो नेता मनोज पांडे ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गडकरी को पत्र लिखकर उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया
  • 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
  • बेतिया के नारायण नर्सिंग होम में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा
  • राज्यपाल संतोष गंगवार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
  • रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा! जन्मदिन से पहले मची अफरा-तफरी, टेंट गिरने से श्रद्धालु की मौत, कई घायल
झारखंड


संभावित युद्ध को देखते हुए राजधानी रांची में मॉक ड्रिल, सुरक्षा को लेकर उठाये गए अहम कदम

संभावित युद्ध को देखते हुए राजधानी रांची में मॉक ड्रिल, सुरक्षा को लेकर उठाये गए अहम कदम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर बेगुनाह की मौत का बदला ले लिया हैं. वहीं दूसरी तरफ संभावित युद्ध को देखते हुए राजधानी रांची सहित राजभर में सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल किया गया.

 

गूंजती रही सायरन की आवाज 

राजधानी रांची में गूंजती सायरन की यह आवाज सड़को पर दौड़ती दमकल की गाड़ियां, जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम सांकेतिक तौर पर यह बता रही है कि राजधानी रांची में दुश्मनों का हमला हुआ है. इसी हमले को लेकर रांची के मेकॉन में मॉक ड्रिल किया गया। दुश्मनों के हमले की वजह से 6 सिविलियन्स घायल हुए जिनको evaquate किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस की टीम घायलों को आग से बचाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते हुई दिखाई दी. मामले के जानकारी देते हुए उपायुक्त रांची ने बताया कि संभावित युद्ध का पूरा मॉक ड्रिल किया गया और एयर स्ट्राइक के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया. वहीं, बाकी फंसे हुए लोगो को निकालने की कार्रवाई चल रही है. वहीं लोगों से लाइट ऑफ करने की अपील भी की गई है.  

 

दुश्मनों के हमले के बाद जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एयर स्ट्राइक हुआ है और घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. बाकी मीडिया से भी उन्होंने अपील की कि अगर कोई घायलों की जानकारी मिलती है, तो प्रशासन से साझा करें ताकि उनका भी इलाज करवाया जा सके. बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में हमले की काल्पनिक तस्वीर के तहत सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन की टीम एक्शन मोड पर रही और भले ही हमला काल्पनिक था, लेकिन उसके बाद लोगों की सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए गए वह वास्तविक थे.

 


 

अधिक खबरें
खूंटी मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के डिसचार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 2:03 PM

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के डिसचार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई. ईडी ने जवाब दाखिल किया हैं. सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में की गई हैं. ईडी के चार्जशीटेड आरोपी अभिषेक झा पर आरोप गठन होना हैं. इससे पूर्व खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए कोर्ट से गुहार लगाया हैं.

झामुमो नेता मनोज पांडे ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गडकरी को पत्र लिखकर उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 1:38 PM

रांची में रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिखे गए उस पत्र की पुष्टि की जिसमें मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया था.

शराब घोटाला मामला: प्रिज्म होलीग्राफी का एमडी विधु गुप्ता को ACB की विशेष कोर्ट में किया जा रहा पेश
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 1:18 PM

शराब घोटाला मामले में मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्यूरिटी फिल्म्स pvt Ltd के प्रबंधक निदेशक विधु गुप्ता को कोर्ट लाया गया हैं. उन्हे एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया जा रहा हैं.

आज रांचीवासियों को मिलेगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:23 AM

लंबे समय के इंतेजार के बार रांचीवासियों को आज, 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज इसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन को लेकर पंडरा स्थित ओटीसी ग्राउंड में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई

Ranchi: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज, जानें फ्लाईओवर की खासियत
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:44 AM

लंबे इंतजार के बाद 3 जुलाई यानी आज रांचीवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. आज रातू रोड फ्लावर का उद्घाटन होने वाला है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. रांचीवासियों को जिस फ्लाईओवर का लंबे समय से इंतजार था आखिर उसकी खासियत क्या है..